
Mizoram Election Result 2023: मिजोरम की महारथी बनी ZPM पार्टी, 40 में से 27 सीट जीत MNF को किया अपदस्थ; CM जोरमथंगा ने इस्तीफा सौंपा
Mizoram Assembly Election Result 2023: मिजोरम के चुनावी नतीजों में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) महारथी बनकर उभरा है। सोमवार (चार दिसंबर, 2023) को इस दल ने 40 सदस्यीय सदन में 27 सीट जीतकर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को अपदस्थ कर दिया और नॉर्थ ईस्ट के सूबे की सत्ता हासिल कर ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अधिकारियों के अनुसार, एमएनएफ को 10 सीट पर जीत मिली, जबकि भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई। विजय पाने जेडपीएम के प्रमुख नेताओं में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा भी हैं, जिन्होंने सेरछिप सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के जे. माल्सावमजुआला वानचावंग को 2,982 मतों से मात दी। मुख्यमंत्री जोरमथंगा आइजोल ईस्ट-प्रथम सीट पर जेडपीएम उम्मीदवार लालथनसांगा से 2,101 मतों से हारे। उन्होंने बाद में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए अपडेट्स: