LIVE

आज की ताजा खबर, 17 अक्टूबर, 2022 Highlights: सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ दिया बोनस

Times Now Navbharat DigitalUpdated Oct 17, 2022, 23:54 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 17 अक्टूबर, 2022 Highlights: सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ दिया बोनस

आज की ताजा खबर, 17 अक्टूबर, 2022 Highlights: सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ दिया बोनस

आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Highlights: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया। दिल्ली आबकारी घोटाले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से 9 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। आम आदमी पार्टी जम्मू कश्मीर का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश नियुक्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान की 12वीं किस्त जारी की। साथ ही नैनो यूरिया को कम खर्च में अधिक उत्पादन का माध्यम बताया। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि टेलीविजन अदाकारा वैशाली ठक्कर द्वारा इंदौर शहर में अपने घर में कथित तौर पर फंदे से लटककर खुदकुशी करने के मामले में दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी दंपति हैं और अभिनेत्री के पड़ोसी भी हैं। पढ़ें, देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरें यहां:-

OCT 17, 2022 23:50 IST

सीएम योगी का कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ दिया बोनस

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली (Diwali) का बड़ा तोहफा दिया। दरअसल मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को दिनांक 01.07.2022 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 23:50 IST

Manish Sisodia का संगीन आरोप-CBI ने दिया CM पद का ऑफर, कहा- AAP छोड़ दो, नहीं तो...

सिसोदिया ने पूछताछ के बाद पत्रकारों से कहा, 'भाजपा कहती है कि आबकारी घोटाला 10,000 करोड़ रुपये का है। मैंने सीबीआई कार्यालय में पाया कि कोई घोटाला नहीं है और मामला फर्जी है। मेरे खिलाफ फर्जी मामला भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ को दिल्ली में सफल बनाने का षड्यंत्र है।' उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर आप छोड़ने के लिए दबाव डाला गया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 21:51 IST

सचिन ने शमी को बताया बुमराह का सबसे उपयु्क्त विकल्प, पढ़े युवा खिलाड़ी की तारीफ में कसीदे

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति टी20 विश्वकप में भारत के लिए बड़ा झटका है लेकिन मोहम्मद शमी अपनी गति और कौशल से उनकी कमी को दूर कर सकते हैं। बुमराह पीठ दर्द के कारण अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शमी को टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में पिछले विश्वकप के बाद कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 21:50 IST

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर हुआ जलमग्न, पंचायत भवन व घरो में चल रहे स्कूल

उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर आ गई और नाले व जलाशय ओवर फ्लो करने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। यहां आम जनमानस को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों यहां दोगुनी रफ्तार से बाढ़ का प्रकोप बढ़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोरखपुर के करीब 140 गांव और 40 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालांकि बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है, जिले के 80 से अधिक बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीएरएफ की टीम तैनात कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 21:50 IST

यूपी को पीएम मोदी की सौगात, खाद की 66 दुकानें किसान समृद्धि केंद्र में बदली

प्रधानमंत्री ने देशभर में जिन 600 समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया, उनमें इफको द्वारा रामनगर वाराणसी में स्थापित केन्द्र के साथ कुल 66 सेंटर हैं। जनपद, विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम स्तर समृद्धि केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे। इन केंद्रों पर मिट्टी, पानी, बीज एवं खाद के परीक्षण की सुविधा रहेगी, साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी जाएगी। यहां खाद, बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक एवं लघु कृषि यंत्र भी बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 20:49 IST

ओंकारेश्वर में लगेगी आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची मूति, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

मध्य प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची बहुधातु प्रतिमा व पेडेस्टल निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित लागत 198.25 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 20:49 IST

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए डाले गए 96 फीसदी वोट, मधुसूदन मिस्त्री ने कसा तंज- और पार्टियां लें सबक

केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया को बताया कि, "9915 डेलीगेट्स में से 9497 डिलीगेट्स ने वोट डाले हैं। करीब 96 फीसदी वोटिंग हुई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है जिन छोटी जगहों पर मतदान हुए वहां पर 100 फीसदी मतदान किया है। वहीं बड़े पोलिंग सेंटर पर 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।" पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 20:48 IST

यौन उत्पीड़न के मामले में गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को किया सस्पेंड

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण (IAS Officer Jitendra Narain) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जितेंद्र नारायण कुछ समय पहले तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मुख्य सचिव के तौर पर कार्यरत थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि 16 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार पुलिस के द्वारा उन्हें एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 20:48 IST

सचिन ने शमी को बताया बुमराह का सबसे उपयु्क्त विकल्प, पढ़े युवा खिलाड़ी की तारीफ में कसीदे

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति टी20 विश्वकप में भारत के लिए बड़ा झटका है लेकिन मोहम्मद शमी अपनी गति और कौशल से उनकी कमी को दूर कर सकते हैं। बुमराह पीठ दर्द के कारण अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शमी को टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में पिछले विश्वकप के बाद कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 19:28 IST

45,000 वोटों से हार के डर से बीजेपी अंधेरी पूर्व उपचुनाव से पीछे हटी, संजय राउत का दावा

बीजेपी (BJP) ने सोमवार को कहा कि वह अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट (Andheri East bypoll) पर होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेगी और पार्टी के उम्मीदवार मुरजी पटेल अपना नामांकन वापस लेंगे। बीजेपी के इस फैसले के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पता था कि वे हारेंगे। उन्होंने एक सर्वे किया था और उन्हें पता चला कि वे 45,000 वोटों से हार रहे थे और इसीलिए उन्होंने अंधेरी पूर्व उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार को वापस ले लिया। जमानत याचिका की सुनवाई के लिए आर्थर रोड जेल से बाहर आए संजय राउत ने ये बातें पत्रकारों से की। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 19:28 IST

गुजरात-हिमाचल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की पार्टी, जल्द जारी करेंगे LIST

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी शासित गुजरात (Gujarat Assembly Elections 2022) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है। साथ ही कहा कि पार्टी हिमाचल प्रदेश में प्रभारी की नियुक्ति करने जा रही है और बाद में उम्मीदवारों की लिस्ट पर निर्णय करेगी। हालांकि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि वह दोनों राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भविष्य में होने वाले चुनावों और उससे जुड़े फैसले लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अधिकृत किया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 17:20 IST

Share Market Today, 17 Oct 2022: बाजार में शानदार उछाल, सेंसेक्स 58400 के पार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 491.01 अंक यानी 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 58,410.98 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.10 अंक (0.73 फीसदी) उछलकर 17,311.80 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 271.32 अंक यानी 0.46 फीसदी के नुकसान में रहा था। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 17:19 IST

'हमें उतने टी20 खेलने को नहीं मिले जितने...', वेस्टइंडीज को हराने के बाद ये क्या बोल गए स्कॉटलैंड के कप्तान

स्कॉटलैंड ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को यहां वर्षा से बाधित टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रन से हराकर उलटफेर किया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद स्कॉटलैंड ने सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से की 53 गेंद में नौ चौकों से नाबाद 66 रन की पारी से पांच विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड ने इसके बाद टी20 विश्व कप के इतिहास में दो खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम वेस्टइंडीज को 18.3 ओवर में सिर्फ 118 रन पर समेटकर आसान जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 17:19 IST

BMW कार..230 की रफ्तार, फेसबुक लाइव कर बोला- चारों मरेंगे, फिर क्या? मौत का LIVE 'इश्तिहार'!-Video

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार बेहद अनियंत्रित थी, इस बात की पुष्टि हादसे के वीडियो से हो रही है जो कि सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है, बताते हैं कि हादसे से पहले कार सवार इंजीनियर दीपक कुमार अपने किसी मित्र के साथ फेसबुक पर लाइव थे। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 15:56 IST

कांग्रेस अध्यक्ष चुनावः लाइन में लग कांग्रेस के कंटेनर में राहुल ने डाला वोट, बोले लोग- फजीहत से बचना है तो कर्नाटक में नाटक करना पड़ेगा

कांग्रेस के पूर्व मुखिया और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को अपने दल के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में वोट डाला। वह इस दौरान दक्षिणी भारत के कर्नाटक में थे। भारत जोड़ो यात्रा के बीच उन्होंने समय निकाला और मतदान के लिए बाकायदा सामान्य कार्यकर्ताओं की तरह लाइन में लगे। बल्लारी में कंटेनर वाले विश्राम शिविर में बने मतदान बूथ पर उन्होंने बारी आने पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 15:56 IST

इमरान खान पर कायम है लोगों का भरोसा, उपचुनाव में PTI प्रमुख ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए-इंसाफ (PTI) ने उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। इमरान की पार्टी ने नेशनल असेंबली की आठ सीटों में से छह सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन पीएमएल-एन एवं पीपीपी को जोरदार झटका लगा है। यही नहीं इमरान की पार्टी ने पंजाब की सीटों पर हुए उपचुनाव में भी दो सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव में पीएमएल-एन एवं पीपीपी सहित सरकार में शामिल अन्य दलों ने संयुक्त रूप से इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। दिलचस्प बात है कि पीटीआई प्रमुख इमरान खुद सात सीटों पर उम्मीदवार थे। दो सीटों पर उनकी पार्टी की हार हुई है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 15:55 IST

मुलायम की अस्थियां ले प्लेन से हरिद्वार पहुंचे अखिलेश, डिंपल और चाचा के साथ किया विसर्जन संस्कार

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party : SP) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh : UP) के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियां सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को गंगा में विसर्जित की गईं। उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह यूपी में पैतृक आवास सैफई (Safai) से अस्थि कलश लेकर चार्टर्ड प्लेन से उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से पत्नी डिंपल यादव (पूर्व सांसद), चाचा शिवपाल यादव व राम गोपाल यादव समेत अन्य घर वालों की मौजूदगी में पिता की अस्थियों से जुड़ा विसर्जन संस्कार किया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 15:54 IST

केरल मानव बलि मामले में चौंकाने वाले खुलासे, कॉलगर्ल का काम करती थी रोजलीन!

केरल के एलानथूर में कथित मानव बलि (Human Sacrifice Case) का मामला सामने आने के बाद से घटना से जुड़े कई पहलुओं को लेकर रहस्य बना हुआ है। यहां तक कि उन महिलाओं को लेकर भी रहस्य कायम है जिनकी कथित बलि के नाम पर हत्या कर दी गई। आरोपी भागवल सिंह, लैला और शफी द्वारा अंजाम दिए गए इस घिनौने कृत्य का सबसे पहले रोजलिन (49) शिकार बनीं। ऐसा बताया जा रहा है कि रोजलिन लॉटरी की टिकट बेचा करती थी, जबकि आरोपियों ने दावा किया है कि वह एक वयस्क फिल्म में काम करने आई थी। शुरुआती खबरों में कहा गया कि रोजलिन लॉटरी का टिकट बेचती थी जबकि उनकी बेटी मंजू ने दावा किया कि उनकी मां घर-घर जाकर स्वास्थ्य उत्पाद बेचती थी। वहीं आरोपी लगातार यह दावा कर रहे हैं कि वह वेश्यावृत्ति (कॉल गर्ल) का काम करती थी जो एक व्यस्क फिल्म में काम करने आई थी। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 15:54 IST

मोहम्‍मद शमी से सिर्फ 20वां ओवर क्‍यों कराया गया? कप्‍तान रोहित शर्मा ने कर दिया खुलासा

टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के लिए जसप्रीत बुमराह के विकल्‍प बनकर ऑस्‍ट्रेलिया पहुंचने के कुछ दिनों बाद मोहम्‍मद शमी ने अपनी छाप छोड़ दी। शमी ने सोमवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अभ्‍यास मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और फैंस का दिल जीत लिया। अनुभवी तेज गेंदबाज ने पूरे मैच में केवल एक ओवर डाला और वो भी पारी का आखिरी ओवर। मगर उन 6 गेंदों में शमी ने जो कमाल किया, उसे लोग आंखें फाड़ते हुए देखते रह गए। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा भी शमी के प्रदर्शन को देखकर दंग रह गए। पढ़ें पूरी खबर
OCT 17, 2022 15:53 IST

सौरव गांगुली के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी, पीएम मोदी से ICC में भेजने की अपील की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) के समर्थन में उतरीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भेजने की अपील की। ममता बनर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली एक कुशल प्रशासक हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि किसी कारण से अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में बना हुआ है, लेकिन सौरव गांगुली को हटा दिया गया है। इरादा क्या है? हम जानना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर