देश

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए डाले गए 96 फीसदी वोट, मधुसूदन मिस्त्री ने कसा तंज- और पार्टियां लें सबक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 08:14 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर आज हुए मतदान में कुल 9497 डेलीगेट्स ने मतदान किए हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय में कुल 87 डेलीगेट्स ने मतदान किया। हालांकि मतदान के दिन किसी तरह की गड़बड़ी भी सामने नहीं आई है।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर आज हुए मतदान में कुल 9497 डेलीगेट्स ने मतदान किए हैं

केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया को बताया कि, "9915 डेलीगेट्स में से 9497 डिलीगेट्स ने वोट डाले हैं। करीब 96 फीसदी वोटिंग हुई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है जिन छोटी जगहों पर मतदान हुए वहां पर 100 फीसदी मतदान किया है। वहीं

बड़े पोलिंग सेंटर पर 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।"

कांग्रेस मुख्यालय में 87 डेलिगेट्स ने मतदान किया, इनमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह शामिल थे।मधुसूदन मिस्त्री ने अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा, "जो लोग कांग्रेस की लोकतांत्रिकता की बात करते हैं उन्हें हम से सीखना चाहिए, हमारा मतदान आज एक उदाहरण है।"

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कुल 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। वहीं अब मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा।

इससे पहले सोनिया गांधी बनाम जितेंद्र प्रसाद मुकाबला हुआ था

कांग्रेस पार्टी में यह चुनाव करीब 22 साल बाद हुए इससे पहले सोनिया गांधी बनाम जितेंद्र प्रसाद मुकाबला हुआ था, जिसे सोनिया ने आसानी से जीत लिया था। अबकी बार गांधी परिवार सक्रिय राजनीति में रहते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहा। इससे पहले 2017 में राहुल गांधी दिसम्बर महीने में निर्विरोध अध्यक्ष बने थे।

1977 में भी चुनाव हुए थे जब कासू ब्रह्मानंद रेड्डी निर्वाचित हुए थे

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी में छठी बार है कि कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए आंतरिक रूप से चुनाव हो रहा है। 1939, 1950, 1997 और 2000 का उल्लेख किया है लेकिन 1977 में भी चुनाव हुए थे जब कासू ब्रह्मानंद रेड्डी निर्वाचित हुए थे।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article