लखनऊ

यूपी को पीएम मोदी की सौगात, खाद की 66 दुकानें किसान समृद्धि केंद्र में बदली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 09:28 PM IST

Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री ने देशभर में जिन 600 समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया, उनमें इफको द्वारा रामनगर वाराणसी में स्थापित केन्द्र के साथ कुल 66 सेंटर हैं। जनपद, विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम स्तर समृद्धि केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे। इन केंद्रों पर मिट्टी, पानी, बीज एवं खाद के परीक्षण की सुविधा रहेगी, साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी जाएगी। यहां खाद, बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक एवं लघु कृषि यंत्र भी बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Photo : Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक ओर जहां प्रदेश के 2.59 करोड़ किसानों के बैंक खाते में पीएम सम्मान निधि की 12वीं किस्त भेजी तो खाद की 66 खुदरा दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में उच्चीकरण का तोहफा भी मिला। विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi ने वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया।

प्रधानमंत्री ने देशभर में जिन 600 समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया, उनमें इफको द्वारा रामनगर वाराणसी में स्थापित केन्द्र के साथ कुल 66 सेंटर हैं। जनपद, विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम स्तर समृद्धि केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे। इन केंद्रों पर मिट्टी, पानी, बीज एवं खाद के परीक्षण की सुविधा रहेगी, साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी जाएगी। यहां खाद, बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक एवं लघु कृषि यंत्र भी बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।

बड़े उपयोगी हैं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र

  1. एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर गुणवता युक्त उर्वरक, बीज एवं कृषि रसायन की उपलब्धता होगी।
  2. प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर मृदा, बीज, उर्वरक, जल की उपलब्धता कराई जाएगी, जिससे किसान इनका लाभ ले सकें।
  3. किसानों को विभिन्न फसलों के उच्च तकनीकी पैकेज एवं प्रेक्टिसेस को एडोप्ट करने में मदद मिलेगी।
  4. सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
  5. मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों का प्रयोग समन्वित एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग को बढ़ावा देने का प्रयास।
  6. विभिन्न मंडियों में कृषि यंत्रों के कीमत एवं एराविल्स संबंधी जानकारी आसानी से मिलेगी।
  7. मौसम पूर्वानुमान, फसल बीमा, ड्रोन की खरीदारी और उड़ाने संबंधित प्रशिक्षण पाने में मदद।
  8. छोटे और बड़े कृषि यंत्रों की बिक्री या कस्टम हायरिंग सेंटर के अंतर्गत किसानों को उपलब्ध होंगे।
  9. किसानों के बीच अच्छे कृषि तकनीक को अपनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोगी होंगे।
  10. सीएससी सेंटर के माध्यम से किसानों को आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, खसरा/खतौनी आदि बनवाने में सहायता होगी।
  11. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 प्रतिशत तक बायो एवं ऑर्गेनिक उत्पाद रासायनिक उर्वरकों के साथ उपलब्ध होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें