Share Market News Today, 17 Oct 2022: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 491.01 अंक यानी 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 58,410.98 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.10 अंक (0.73 फीसदी) उछलकर 17,311.80 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 271.32 अंक यानी 0.46 फीसदी के नुकसान में रहा था।
सोमवार को मीडिया, मेटल और रियल्टी के अलावा सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी पीएसयू बैंक के शेयरों में आई। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंक भी बढ़त पर बंद हुए।
दिनभर कैसा रहा बाजार का हाल? जानें इधर -
ग्लोबल मार्केट का पूरा एक्शन -
शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का घटा मार्केट कैप
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से पिछले हफ्ते छह कंपनियों के मार्केट कैप में कमी आई है। इन छह कंपनियों के कुल 78,163 करोड़ रुपये घटे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। मौजूदा समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मार्केट कैप 16,30,454.13 करोड़ रुपये है। वहीं बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2,71,81,951.46 करोड़ रुपये है।
इस महीने FPI ने की इतनी निकासी
उल्लेखनीय है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अक्टूबर के पहले दो हफ्तों में भारतीय शेयर बाजार से 7,500 करोड़ रुपये निकाले हैं। अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व और विश्वभर के अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा मौद्रिक नीति सख्ती की चिंताएं निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस साल अब तक 1.76 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं।
पिछले सत्र में नैस्डैक 8.08 फीसदी, एस एंड पी 2.37 फीसदी और डाउ जोंस 1.34 फीसदी गिरा था। एफटीएसई और सीएसी में 0.12 फीसदी और 1.04 फीसदी की तेजी आई थी।
