देश

BMW कार..230 की रफ्तार, फेसबुक लाइव कर बोला- चारों मरेंगे, फिर क्या? मौत का LIVE 'इश्तिहार'!-Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 05:02 PM IST

BMW car accident death live video: यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया जिसमें हाई स्पीड बीएमडब्लू कार की टक्कर एक ट्रक कंटेनर से हुई, जिसमें चारों कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Image

बीएमडब्लू कार एक्सीडेंट लाइव वीडियो

Photo : Twitter

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार बेहद अनियंत्रित थी, इस बात की पुष्टि हादसे के वीडियो से हो रही है जो कि सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है, बताते हैं कि हादसे से पहले कार सवार इंजीनियर दीपक कुमार अपने किसी मित्र के साथ फेसबुक पर लाइव थे।

ये फेसबुक लाइव इस हादसे से पहले के सारे वार्तालाप को सामने लाया है,जिसमें सुनाई दे रहा है कि कार सवार कार को चलाने वाले से और स्पीड बढ़ाने की बात कह रहा है और कह रहा है कि तेज चलाओ तो मजा आएगा।

इस वीडियो के मुताबिक हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी कार को मुकेश बच्चन उर्फ भोला नाम के एक शख्स चला रहे थे, उस वक्त फेसबुक लाइव हो रहा था जिससे यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

कार में बैठा एक शख्स कहता सुनाई दे रहा है कि स्पीड और बढ़ाओ, चारों मरेंगे, इसके बाद तूफान की रफ्तार से आगे बढ़ रही कार एक ट्रक कंटेनर से टकरा गई और चारों शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

BMW कार में सवार चारों लोगों की हादसे में जान चली गई

गौर हो कि उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था हाई स्पीड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ रही BMW कार में सवार चारों लोगों की हादसे में जान चली गई एक्सिडेंट के दौरान कार की रफ्तार करीब 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी कार में सवार शख्स ने इस बीच फेसबुक लाइव किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित