देश

45,000 वोटों से हार के डर से बीजेपी अंधेरी पूर्व उपचुनाव से पीछे हटी, संजय राउत का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 05:51 PM IST

Sanjay Raut: संजय राउत अदालत में थे, जब बीजेपी ने मुरजी पटेल की उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की। उपचुनाव 3 नवंबर को होना है, जिसमें शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की रुतुजा लटके को मुरजी पटेल के खिलाफ खड़ा किया गया था।

Image

शिवसेना सांसद संजय राउत। (File Photo)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. हार के डर से बीजेपी अंधेरी पूर्व उपचुनाव से पीछे हटी- संजय राउत
  2. 45,000 वोटों से हारती बीजेपी- संजय राउत का दावा
  3. 3 नवंबर को होना है अंधेरी पूर्व का उपचुनाव

Sanjay Raut: बीजेपी (BJP) ने सोमवार को कहा कि वह अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट (Andheri East bypoll) पर होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेगी और पार्टी के उम्मीदवार मुरजी पटेल अपना नामांकन वापस लेंगे। बीजेपी के इस फैसले के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पता था कि वे हारेंगे। उन्होंने एक सर्वे किया था और उन्हें पता चला कि वे 45,000 वोटों से हार रहे थे और इसीलिए उन्होंने अंधेरी पूर्व उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार को वापस ले लिया। जमानत याचिका की सुनवाई के लिए आर्थर रोड जेल से बाहर आए संजय राउत ने ये बातें पत्रकारों से की।

हार के डर से बीजेपी अंधेरी पूर्व उपचुनाव से पीछे हटी- संजय राउत

संजय राउत अदालत में थे, जब बीजेपी ने मुरजी पटेल की उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की। उपचुनाव 3 नवंबर को होना है, जिसमें शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की रुतुजा लटके को मुरजी पटेल के खिलाफ खड़ा किया गया था।

हालांकि नाम वापसी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े के वरिष्ठ विधायक प्रताप नाइक द्वारा रूतुजा के निर्विरोध चुनाव की अपील करने के एक दिन बाद हुई।

3 नवंबर को होना है अंधेरी पूर्व का उपचुनाव

वहीं राज ठाकरे ने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा था, जिसमें बीजेपी से अनुरोध किया गया था कि वह शिवसेना के दिवंगत नेता रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके के खिलाफ उम्मीदवार ना उतारे। राज ठाकरे के पत्र के बारे में बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि ये सब स्क्रिप्टेड है। वहीं अपनी जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान संजय राउत कोर्ट रूम के अंदर बैठे और ईडी की ओर से दी जा रही दलीलों को ध्यान से सुना और अपने कुछ सपोटर्स और शुभचिंतकों से बात की, जो उनसे मिलने आए थे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article