देश

ICF चेन्नई में 50वीं वंदे भारत ट्रेन बनकर तैयार, रेलवे की हरी झंडी का इंतजार, बस दौड़ने को तैयार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2024, 04:10 PM IST

50th Vande Bharat Train: पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच किया था।

Image

वंदे भारत ट्रेन

50th Vande Bharat Train: चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने 50वीं वंदे भारत ट्रेन का निर्माण पूरा कर लिया है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड से आवंटन के बाद ट्रेन रवाना करने के लिए तैयार है। वंदे भारत सीरीज, जो अपनी अत्याधुनिक खासियतों और सुव्यवस्थित डिजाइन के लिए जानी जाती है, देश के रेलवे नेटवर्क में प्रगति का प्रतीक बन गई है। यह उपलब्धि इंटीग्रल कोच फैक्ट्री को गुणवत्ता और नवाचार के माध्यम से रेल क्षमताओं को बढ़ाने के देश के प्रयासों में सबसे आगे खड़ा कर रही है।

रेलवे बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ट्रेनों की संख्या की उपलब्धियों से परे वंदे भारत ट्रेन सीरीज की सफलता भारतीय रेल यात्रा की धारणा में एक आदर्श बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है, जो तेज, सुरक्षित और अधिक पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। हाई-स्पीड क्षमता यात्रा के समय को कम करती हैं, यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी और सुविधा बढ़ाती हैं।

देशभर में 38 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच किया था। फिलहाल 38 जोड़ी वंदे भारत ट्रेन भारत के कोने-कोने में दौड़ रही हैं। भारतीय रेलवे द्वारा डिजाइन की गई विशेष इलेक्ट्रिक ट्रेनों का चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में निर्माण हुआ है। अबी कई और वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे के विभिन्न रूट पर शुरू की जाएंगी।

अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत सेवाओं के शुरुआती लक्ष्य पूरा नहीं होने के बाद समय सीमा बढ़ा दी गई थी। भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक भेजी गई 48 ट्रेनों में से 38 को शुरू कर दिया गया है, और बाकी को जल्द ही देश भर के प्रमुख रूट्स पर शुरू किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article