Nepal Flash Flood: नेपाल त्रासदी में अब तक 389 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी
आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2026: नेपाल और चीन की सीमा से लगे हिमालयी क्षेत्र में कल यानी बुधवार 26 अगस्त को आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। नेपाल में अब तक 177 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की खुदरा बिक्री 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर पर गुरुवार से शुरू करने का निर्णय लिया है। नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण फ्लैश फ्लड में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के कम से कम 77 तीर्थयात्री लापता हो गए हैं।
Nepal Flash Flood: नेपाल त्रासदी में अब तक 389 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी
नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण फ्लैश फ्लड में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के कम से कम 77 तीर्थयात्री लापता हो गए हैं। सद्गुरु ने खुद को बचाव अभियान में शामिल होने के लिए तैयार बताया है। इसी आपदा में कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय समूह भी संपर्क से बाहर है।
केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की खुदरा बिक्री 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर पर गुरुवार से शुरू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली के अलावा चेन्नई, मदुरै, एर्नाकुलम और गुवाहाटी में भी प्याज की सप्लाई भेजी जा रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरी के बड़े खेल का आज बुधवार को फ़ूड एंड सेफ्टी डिपाटमेंट ने बड़ा खुलासा किया है। प्रयागराज के गंगापार के सोरांव इलाके में अवैध तरीके से चल रहे एक कारखाने पर FSDA की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 74 क्विंटल संदिग्ध और केमिकल युक्त मिठाइयां बरामद की हैं।
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल सेना ने प्रभावित इलाकों में बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। सेना के मुताबिक, बुधवार सुबह तैनात किए गए 5 हेलिकॉप्टरों की मदद से 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नेपाल सेना के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए आज सुबह पांच हेलिकॉप्टरों को अभियान में लगाया गया।
रिश्वतखोरी मामले में CBI ने भोपाल से बीएसएनएल के दो अभियंताओं को किया गिरफ्तार
दिल्ली-काठमांडू भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा दो दिन के लिए स्थगित
महराजगंज में गंडक नदी से तीन शव बरामद किए गए
नेपाल त्रासदी के बाद राजस्थान सरकार ने पशुपतिनाथ यात्रा 31 अगस्त तक स्थगित की
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सेहत पहली प्राथमिकता है। नेपाल में आई इस भीषण त्रासदी के बाद वहां के हालात और बुनियादी ढांचा भी प्रभावित हुआ है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में वरिष्ठ तीर्थयात्रियों को किसी तरह की असुविधा या खतरा न हो, इसलिए यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित की गई है। वर्ष 2026-2027 के तहत छह हजार बुजुर्गों को पशुपतिनाथ, काठमांडू की यात्रा करवाई जा रही है। अब तक एक हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर चुके हैं। कई जिलों से गए यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। त्रासदी की जगह से काठमांडू लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। मंत्री कुमावत ने राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। देवस्थान विभाग नेपाल के मौसम, सुरक्षा और वहां के हालात पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य और सुरक्षित होते ही यात्रा को नए कार्यक्रम के अनुसार फिर शुरू किया जाएगा।
