देश

188 पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली भारत की नागरिकता, CAA के तहत खुद अमित शाह ने सौंपे कागजात

सीएए के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदुओं को सीएए के तहत भारत सरकार नागरिकता दे रही है। अब तक दर्जनों लोगों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है।

Image

अमित शाह ने सीएए के तहत सौंंपी नागरिकता

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी हिंदुओं मिले नागरिकता प्रमाणपत्र
  • अमित शाह ने अहमदाबाद में बांटे प्रमाणपत्र
  • 188 हिंदुओं को मिली नागरिकता

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पाकिस्तान से भारत आए 100 से ज्यादा हिंदुओं को भारत की नागरिकता सौंपी। अमित शाह ने गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान इन परिवारों को नागरिकता सौंपी।

188 पाक हिंदुओं को नागरिकता मिली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नये नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत यहां 188 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पाकिस्तान से उत्पीड़न का सामना करने वाले शरणार्थी आज हमारे परिवार में शामिल हुए हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने सीएए पारित करके लाखों शरणार्थियों को न्याय और अधिकार दिया है

15 साल पहले आया था परिवार

नागरिकता पाने वाली मीरा बेन ने कहा, "मैं 15 साल पहले भारत आई थी। वहां मुस्लिम समुदाय के लोग मुझे परेशान करते थे। यहां आने के बाद मुझे जीने का मतलब समझ में आया है। आज मुझे अपना नागरिकता प्रमाणपत्र मिल गया है जिससे मुझे बहुत खुशी है।"

11 साल पहले आया था परिवार

बरखा अरोड़ा ने कहा, "मैं पाकिस्तान से आई हूं। मैंने 11 साल भारत में बिताए हैं। पाकिस्तान में लड़कियों के लिए रहना सुरक्षित नहीं था। मुझे जो सुविधाएं यहां मिलती हैं, वे पाकिस्तान में नहीं मिलती थी। वहां चोरी-डकैती की समस्या ज्यादा थी। मुझे 15 दिन की प्रक्रिया में नागरिकता प्रमाणपत्र मिल गया। मुझे बहुत खुशी है।"

कांग्रेस पर बोला शाह ने हमला

संबोधन के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि उसके लंबे शासनकाल में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए लाखों हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध शरणार्थियों को न्याय नहीं मिला। भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। बंटवारे के समय हिंदुओं, जैन, बौद्ध और सिखों को भारतीय नागरिकता देने का वादा किया गया था। कुछ समय बाद कांग्रेस बंटवारे के समय शरणार्थियों से किए गए वादे को भूल गई। कांग्रेस के वोट बैंक और मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण हिंदुओं को भारत में नागरिकता नहीं मिली।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article