एजुकेशन

BPSC 72nd Prelims Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, जानें परीक्षा की तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे यहां परीक्षा की तारीख देख सकते हैं।

Image

BPSC 72nd Prelims Admit Card 2026

BPSC 72nd Prelims Admit Card 2026 Expected Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अनुमान है कि 20-22 जुलाई के बीच एडमिड कार्ड जारी होगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड या अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कुल 150 अंकों के बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए आयोजित की जाती है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

BPSC 72nd Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब "BPSC 72nd Prelims Admit Card 2026" लिंक खोलें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एक प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य सभी विवरण ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत BPSC से संपर्क करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूर लेकर जाएं। साथ ही, एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए समय-समय पर BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article