देश

Abhishek Banerjee Office Demolition: अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बताई कार्रवाई की वजह

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अमताला-बारुईपुर रोड स्थित तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि भवन बिना स्वीकृत नक्शे के अवैध रूप से बनाया गया था। कार्रवाई से पहले कार्यालय पर नोटिस भी चस्पा किया गया था। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से यह कार्यालय बंद पड़ा था।

Image

Abhishek Banerjee Office Demolition: अवैध निर्माण का आरोप, TMC सांसद के दफ्तर पर चला बुलडोजर।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई दक्षिण 24 परगना जिले के अमताला-बारुईपुर रोड स्थित उनके कार्यालय पर की गई। जिला प्रशासन का दावा है कि यह इमारत बिना स्वीकृत भवन योजना के अवैध रूप से बनाई गई थी। इसी आधार पर इसे अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण (Demolition) की कार्रवाई शुरू की गई।

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से बंद था कार्यालय

इससे पहले प्रशासन ने एक नोटिस चिपकाकर आरोप लगाया था कि यह इमारत बिना मंज़ूरी के बनाई गई थी। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से यह कार्यालय बंद था। जिला प्रशासन का दावा है कि यह कार्यालय अवैध रूप से बनाया गया था। फिलहाल प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई जारी है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अभी तक तृणमूल कांग्रेस या अभिषेक बनर्जी की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले पर आगे की जानकारी का इंतजार है।

यह बुलडोजर कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है, जब कोलकाता नगर निगम (KMC) ने अभिषेक बनर्जी, उनके परिवार के सदस्यों और उनकी कंपनी 'लीप्स एंड बाउंड्स' से जुड़ी 17 संपत्तियों को लेकर ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) का नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वाली संपत्तियों में हरीश मुखर्जी रोड स्थित अभिषेक बनर्जी का आवास 'शांतिनिकेतन' भी शामिल है। निगम का आरोप है कि इन संपत्तियों में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन किया गया है, जिसके चलते कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article