एजुकेशन

NICL Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट के पदों पर आज से करें आवेदन, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

NICL Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 18 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

Image

NICL Recruitment 2026: एनआईसीएल में असिस्टेंट के पदों पर आज से करें आवेदन

NICL Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NICL Assistant Recruitment 2026) खबर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर (NICL Assistant Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 18 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2026 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 है। यहां आप एनआईसीएल इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

NICL Assistant Recruitment 2026: किस जोन में कितन वैकेंसी

  • महाराष्ट्र (57)
  • तमिलनाडु (49)
  • पश्चिम बंगाल (46)
  • राजस्थान (36)
  • केरल (35)
  • गुजरात (34)
  • उत्तर प्रदेश (24)
  • दिल्ली (20)
  • बिहार (12)

NICL Assistant Recruitment 2026 Qualification: एनआईसीएल असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

NICL Assistant Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर NICL Assistant Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांग गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

NICL Assistant Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

एनआईसीएल के असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद क्षेत्रीय भाषा परीक्षा होगी। यह केवल क्वालीफाइंग टेस्ट होगा। यहां परीक्षा पैटर्न की बात करें तो 100 मार्क्स के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम की कुल अवधि 60 मिनट होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article