देश

इस बांग्लादेशी हिंदू को मिली असम की नागरिकता, CAA के तहत बना भारतीय

बांग्लदेश से असम आए डुलन दास को भारत की नागरिकता मिल गई है। सीएए के तहत डुलन दास को असम की नागरिकता मिली है।

Image

असम में सीएए के तहत मिली पहली नागरिकता

KEY HIGHLIGHTS
  • अवैध बांग्लादेशी बना भारतीय नागरिक
  • सीएए के तहत मिली नागरिकता
  • असम की मिली नागरिकता

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के बीच भारत सरकार ने एक बांग्लादेशी हिंदू को ही भारत की नागरिकता दे दी है। असम में रहने वाले डुलन दास को भारत से नागरिकता मिल गई है। डुलन दास अब पहले ऐसे व्यक्ति हो गए हैं, जिन्हें सीएए के तहत असम में नागरिकता मिली है।

बांग्लादेश के सिलहट में रहते थे डुलन दास

मूल रूप से बांग्लादेश के सिलहट निवासी दास ने 1988 में भारत में प्रवेश किया और कछार जिले के सिलचर में बस गए। उनके एक रिश्तेदार ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के लिए आवेदन नहीं किया था, लेकिन अपनी अवैध स्थिति के बावजूद मतदाता कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन और आधार कार्ड सहित विभिन्न सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने में कामयाब रहे।

असम के पहले व्यक्ति

सिलचर निवासी दुलोन दास नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले असम के पहले व्यक्ति बन गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13 अगस्त, 2024 को दोपहर 3:41 बजे दास को उनके सफल आवेदन की सूचना दी। 50 वर्षीय दास ने 1 अप्रैल, 2024 को पंजीकरण संख्या 202400800772 के साथ नागरिकता के लिए आवेदन किया था। उनका परिवार बार-बार हमलों के कारण 1988 में बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र से सिलचर चला गया था।

भारतीय महिला से की शादी

आवेदन प्रक्रिया के दौरान दास ने अपने पिता का एक भूमि विलेख प्रदान किया, जिन्होंने 1986 में सिलहट जिले में जमीन खरीदी थी। दास ने एक भारतीय महिला से शादी की है, और उनके दो बच्चे हैं जिनका जन्म असम में हुआ है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article