आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने, फोटो खींचने या सोशल मीडिया चलाने तक सीमित नहीं है। नए Android स्मार्टफोन कई ऐसे सुरक्षा फीचर्स के साथ आते हैं, जो दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदा जैसी मुश्किल परिस्थितियों में आपकी मदद कर सकते हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को इन फीचर्स की जानकारी नहीं होती या वे इन्हें पहले से चालू नहीं करते।
अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हों, सड़क हादसे का शिकार हो जाएं, किसी सुनसान जगह पर फंस जाएं या भूकंप, बाढ़ जैसी आपदा का सामना करना पड़े, तो आपका स्मार्टफोन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। Android में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जो जरूरत पड़ने पर आपके परिवार को आपकी लोकेशन भेज सकते हैं, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को अलर्ट कर सकते हैं और संभावित खतरे की पहले से जानकारी भी दे सकते हैं। इसलिए इन फीचर्स को पहले ही सेट कर लेना समझदारी है।
Emergency SOS
Emergency SOS फीचर ऐसी स्थिति के लिए बनाया गया है, जब आपके पास फोन अनलॉक करने या किसी को कॉल करने का समय न हो। इस फीचर के जरिए आपके द्वारा चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को तुरंत कॉल की जा सकती है और आपकी लोकेशन भी शेयर हो जाती है।
कैसे करें ऑन?
- फोन की Settings खोलें।
- Safety & Emergency सेक्शन में जाएं।
- Emergency SOS विकल्प चुनें।
- अपना भरोसेमंद इमरजेंसी कॉन्टैक्ट जोड़ें।
- फीचर को एक्टिव करें।
- Power Button को लगातार कई बार दबाने से यह फीचर काम करने लगता है।
Earthquake Alert
Google ने Android में Earthquake Alert फीचर दिया है, जो भूकंप की आशंका होने पर प्रभावित इलाकों के लोगों को पहले से अलर्ट भेजता है। इससे आपको सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कुछ समय मिल सकता है।
- इस ऑन करने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग पर जाएं
- Safety & Emergency सेक्शन खोलें।
- Earthquake Alerts विकल्प को ऑन कर दें।
Car Crash Detection
Android के Personal Safety ऐप में मिलने वाला Car Crash Detection फीचर सड़क दुर्घटना की स्थिति में काफी उपयोगी है। अगर फोन को किसी गंभीर एक्सीडेंट का पता चलता है, तो यह आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को सूचना भेज सकता है। कुछ समर्थित डिवाइस और क्षेत्रों में यह इमरजेंसी सेवाओं से संपर्क करने में भी मदद करता है।
Wireless Emergency Alerts
यह फीचर बाढ़, तेज बारिश, तूफान और अन्य सरकारी आपातकालीन चेतावनियों से जुड़े अलर्ट आपके फोन पर भेजता है। समय रहते सूचना मिलने से आप जरूरी सावधानी बरत सकते हैं।- Settings में जाएं।
- Safety & Emergency सेक्शन खोलें।
- Wireless Emergency Alerts को चालू कर दें।
क्यों जरूरी हैं ये फीचर?
इमरजेंसी कभी भी आ सकती है। ऐसे में पहले से सेट किए गए सुरक्षा फीचर्स मुश्किल समय में आपकी और आपके परिवार की मदद कर सकते हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक इन फीचर्स को ऑन नहीं किया है, तो कुछ मिनट निकालकर इन्हें जरूर एक्टिव कर लें। जरूरत पड़ने पर यही छोटे-छोटे फीचर्स बड़ी मदद साबित हो सकते हैं।
