हेल्थ

World Kidney Day 2026: कब मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

World Kidney Day 2026: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और बढ़ता तनाव कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे रहा है। इसमें किडनी से जुड़ी समस्याएं काफी अहम हैं। किडनी रोगों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर साल विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी तारीख, इतिहास, महत्व और थीम...

Image

विश्व किडनी दिवस कब मनाया जाता है?

World Kidney Day 2026 History, Significance and Theme: आज तेजी से बदलती जिंदगी में खराब जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और बढ़ता तनाव कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को जन्म दे रहा है। इन्हीं में से एक किडनी से जुड़ी बीमारियां हैं। जो अक्सर शुरुआती दौर में बिना किसी साफ लक्षण के आगे बढ़ती हैं। यही कारण है कि लोगों को किडनी के महत्व और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। आगे जानते हैं विश्व किडनी दिवस तारीख, इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम...

कब मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस?

हर साल वर्ल्ड किडनी डे मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 12 मार्च 2026 को पड़ रहा है। विश्व किडनी दिवस मनाने का उद्देश्य किडनी की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाना और किडनी रोगों की रोकथाम के बारे में लोगों को शिक्षित करना है।

क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस?

वर्ल्ड किडनी डे एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को किडनी का महत्व बताना और किडनी से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। आंकड़ों की मानें तो दुनिया भर में लाखों लोग किडनी के अलग-अलग रोगों से प्रभावित हैं, इसलिए समय रहते जांच और सही जीवन शैली अपनाकर आप किडनी रोगों की गंभीरता को कम कर सकते हैं।

वर्ल्ड किडनी डे का इतिहास

वर्ल्ड किडनी डे मनाने की शुरुआत साल 2006 में की गई थी। इसे International Society of Nephrology और International Federation of Kidney Foundations ने मिलकर शुरू किया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य किडनी रोगों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और किडनी रोगों के गंभीर परिणामों को रोकना था। शुरुआत में यह दिन केवल कुछ ही देशों में मनाया जाता था, लेकिन समय के साथ यह एक वैश्विक अभियान बनता चला गया और आज दुनिया के बहुत सारे देशों में इस दिन किडनी से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम, हेल्थ कैंप और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

वर्ल्ड किडनी डे 2026 की थीम

हर साल विश्व किडनी दिवस मनाने के लिए एक खास थीम तय की जाती है, जो किडनी स्वास्थ्य से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित होती है। वर्ल्ड किडनी डे 2026 की थीम “Kidney Health for All: Caring for People, Protecting the Planet.” है।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article