World AIDS Day Significance History Theme 2024: एचआईवी एड्स एक खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में व्यक्ति की इम्यूनिटी पूरी तरह से खत्म होने लगती है। वे बहुत ही जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। आमतौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि यह एक लाइलाज बीमारी है और इसका अंत व्यक्ति के जीवन के साथ ही होता है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि एचआईवी के साथ भी लोग बिना किसी परेशानी के अपना जीवन जी सकते हैं। हालांकि, एचआईवी से पीड़ित लोगों को अपनी सेहत का थोड़ा अधिक देखभाल करने की आवश्यकता होती है। लोगों के बीच एचआईवी एड्स की बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) मनाया जाता है।
विश्व एड्स दिवस का महत्व - World AIDS Day Significance In Hindi
विश्व एड्स दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच एचआईवी/एड्स को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन इस बीमारी की रोकथाम और उपचार की दिशा में भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि विश्व स्तर पर इस बीमारी की चपेट में लाखों लोग आते हैं, लेकिन जानकारी का अभाव होने की वजह से वह न तो इसको लेकर सही उपचार ले पाते हैं और इससे बचाव कर पाते हैं।
इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को समाज में कलंक की दृष्टि से देखा जाता है। ऐसे में लोग अपनी बीमारी को शेयर करने से भी कतराते हैं। यौन संबंध के अलावा, कई अन्य तरीकों से भी व्यक्ति में एचआईवी एड्स फैल सकता है। इस दिन की मदद से इस बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाकर इससे पीड़ित व्यक्ति के जीवन को आसान बनाने का प्रयास किया जाता है। बीमारी को लेकर सही देखभाल और उपचार को लेकर भी जानकारी दी जाती है।
विश्व एड्स दिवस का इतिहास - World AIDS Day History In Hindi
विश्व एड्स दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1988 में हुई थी। इसकी शुरुआत जेम्स डब्ल्यू. बन्न और थॉमस नेटर की गई थी। ये दोनों ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के लिए सार्वजनिक सूचना अधिकारी के तौर पर काम करते थे। इन्होंने ही एचआईवी एड्स को लेकर मीडिया कवरेज और इसको लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के विचार की कल्पना की थी। इस दिन को मनाने के लिए 1 दिसंबर को चुना गया।
विश्व एड्स दिवस 2024 की थीम - World AIDS Day 2024 Theme In Hindi
हर साल विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर हर साल का विषय अलग होता है। इस साल विश्व एड्स दिवस 2024 का विषय है “सही मार्ग अपनाएं” रखा गया है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
