हेल्थ

सर्दी में क्यों बढ़ जाते हैं साइनस इंफेक्शन के मामले? जानें बचाव के उपाय

Sinus Infection Causes And Prevention: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सेहत के लिए कई तरह की मुसीबत पैदा हो जाती हैं। इसमें एक साइनस भी शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में साइनस के मामले क्यों बढ़ जाते हैं। यदि नहीं तो आज हम आपको इसके कारण और बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

साइनस इंफेक्शन के कारण और उपचार

Sinus Infection Causes And Prevention: जैसे ही मौसम में ठंड का असर शुरू होता है, वैसे ही सर्दी-खांसी, जुकाम और सांस से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन्हीं से जुड़ी एक परेशानी है साइनस इंफेक्शन, जिसके मामले सर्दियों में तेजी से बढ़ते हैं। इसके लक्षणों की बात करें तो नाक बंद रहना, सिर में दर्द और भारीपन जैसी समस्याएं इस बीमारी के आम लक्षण हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर सर्दियों में साइनस इंफेक्शन के मामले क्यों ज्यादा बढ़ जाते है? और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

ठंडी और शुष्क हवा का असर

सर्दियों में हवा ठंडी और सूखी हो जाती है। जो नाक और साइनस की अंदरूनी परत को सुखा देती है। जब नाक की म्यूकस मेम्ब्रेन सूख जाती है, तो वह बैक्टीरिया और वायरस को नाक में जाने से ठीक से रोक नहीं कर पाती। जिसका परिणाम होता है कि साइनस इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और साइनस में सूजन आने लगती है।

सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन

सर्दियों में जुकाम, फ्लू और वायरल इंफेक्शन के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं। ये सभी तरह के इंफेक्शन नाक के रास्ते साइनस तक पहुंच जाते हैं। इससे नाक का ड्रेनेज सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाता है। जिससे बैक्टीरिया बढ़ता है और नाक में इंफेक्शन हो जाता है।

साइनस से बचाव के उपाय

साइनस से बचाव के उपाय

साइनस से बचाव के उपाय - Sinus Infection Prevention

साइनस इंफेक्शन से बचने के लिए कुछ आप कुछ आसान उपायों को फॉलो कर सकते हैं। जिसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर और नाक की अंदरूनी परत सूखे न। इसके अलावा भाप लेना भी साइनस खोलने में मददगार होता है। बहुत ठंडी हवा में बाहर निकलने से बचें और बाहर निकलते समय नाक और मुंह को ढक कर रखें। घर में यदि हीटर चलाया है को नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा डाइट और एक्सरसाइज भी आपकी मदद कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article