हेल्थ

सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए जिससे गैस न बने? इन चीजों से पेट में नहीं होगा भारीपन

Subah Khali Pet Kya Khaye Ki Gas Na Bane : सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने- जिन लोगों के पेट में गैस बनती है, वे अक्सर ये सवाल पूछते हैं। सुबह के समय हल्का खाना लें। शुरुआत जीरा पानी या लेमन वाटर से करें। गैस की समस्या में खाली पेट चाय न पिएं और ना ही जागने के बहुत देर तक खाली पेट रहें।

Image

सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने (Photo - Canva)

Subah Khali Pet Kya Khaye Ki Gas Na Bane : पेट की गैस आपको दिन भर असहज महसूस करा सकती है। पेट की गैस के कारण सिर दर्द, शरीर में अकड़न और भारीपन की समस्या हो सकती है। वहीं बात करें मानसून की तो इस मौसम में अक्सर गैस बनने की समस्या काफी बढ़ जाती है, क्योंकि बरसात में हमारे शरीर में वात का प्रकोप बढ़ जाता है। यदि आप दिन भर हेल्दी बने रहना चाहते हैं, तो आपको दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी चीजों के साथ करनी चाहिए। आज हम आपको गैस से बचाव के लिए कुछ हेल्दी चीजें बताने जा रहे हैं।

सुबह खाली पेट क्या खाएं कि गैस न बने - What To Eat Empty Stomach To Avoid Gas In Hindi

  • गुनगुना पानी और नींबू।
  • भीगे हुए छुहारे।
  • सीजन फल खासतौर पर पपीता।
  • किशमिश और अंकुरित अनाज।
  • मेथी और सौंफ का पानी।

सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने - Subah Khali Pet Kya Khaye Jisse Gas Na Bane

1. गुनगुने पानी के साथ दिन की शुरुआत

यदि आप दिन भर गैस की समस्या से बचना चाहते है, तो आपको अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए। इस पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से आपके पेट की सफाई होती है और पाचन बेहतर बना रहता है। इस तरह आपको गैस की समस्या से निजात मिल सकती है।

2. छुहारा खाएं

रात भर पानी में भीगा हुआ छुहारा सुबह खाली पेट खाएं। ये आपकी गैस की समस्या को ठीक कर सकता है। आयरन और फाइबर के साथ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर छुहारा आपको कब्ज से निजात दिलाता है। जिससे गैस की समस्या भी ठीक होती है।

3. पपीता खाएं

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए पपीता काफी कारगर फल है। यदि आप गैस की समस्या से परेशान है, तो आपको रोज सुबह खाली पेट पपीता खाना चाहिए। पपीता में मौजूद पैपेन एंजाइम शरीर में प्रोटीन को तोड़कर पाचन को आसन बनाता है। जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article