Social Jet Lag In Hindi: क्या आपने नोटिस किया है कि वीकडेज में आप जल्दी उठते हैं, लेकिन वीकेंड पर देर तक सोते हैं? यही अनियमित आदत ‘सोशल जेट लैग’ कहलाती है। ये कोई मेडिकल टर्म ही नहीं, बल्कि हमारी नींद से जुड़ी एक आम लेकिन खतरनाक समस्या है, जिससे आजकल युवा बड़ी तेजी से प्रभावित हो रहे हैं। अगर आप भी अक्सर थकान या मूड स्विंग जैसी चीजें महसूस करते हैं, तो हो सकता है आप भी इसकी चपेट में हों।
क्या होता है सोशल जेट लैग - What Is Social Jet Lag
जब हम वीकडेज में और छुट्टियों के दिन अलग-अलग समय पर सोते और उठते हैं, तो हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक गड़बड़ा जाती है। इसे ही सोशल जेट लैग कहते हैं। यह नींद की क्वॉलिटी को खराब कर देता है और शरीर के बाकी कामकाज को भी प्रभावित करता है।
युवाओं में क्यों बढ़ रहा है सोशल जेट लैग - Social Jet Lag In Youth
मोबाइल पर देर रात तक वीडियो देखना, गेम खेलना या चैट करना अब आम हो गया है। वीकेंड पर देर तक सोना, पार्टी करना और रूटीन से बाहर जाना युवाओं की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है, जिससे नींद का चक्र लगातार गड़बड़ होता जा रहा है।
लक्षण क्या होते हैं - Social Jet Lag Symptoms
अगर आपको सुबह उठने में बहुत परेशानी होती है, दिनभर थकान लगती है, मूड बार-बार बदलता है, एकाग्रता में दिक्कत आती है या रात को जल्दी नींद नहीं आती—तो ये सोशल जेट लैग के संकेत हो सकते हैं। नींद पूरी होने के बावजूद भी आप तरोताज़ा महसूस नहीं करते।
सेहत पर पड़ने वाले असर - Social Jet Lag Affect On Health
इस आदत का असर सिर्फ थकान तक सीमित नहीं है। इससे वजन बढ़ सकता है, दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करना कई तरह की गंभीर बीमारियों को न्योता देता है।
इससे कैसे बचा जा सकता है - Social Jet Lag Prevention tips
रोजाना एक तय समय पर सोने और उठने की आदत डालें। मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, खासकर सोने से एक घंटे पहले। कैफीन और भारी खाना रात में न लें। अगर आप अपनी नींद का रूटीन ठीक कर लेंगे, तो सोशल जेट लैग धीरे-धीरे खुद ही दूर हो जाएगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
