हेल्थ

Liver Failure: बार-बार हो जाता है डायरिया? तो समझिए खराब हो रहा है आपका लीवर, जानें अन्य संकेत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:58 PM IST

Liver Failure : लीवर शरीर का एक अहम अंग है, जो खाने को पचाने का काम करता है। जब लीवर खराब होने लगता है, तो भूख में कमी आने लगती है, साथ ही शरीर में कमजोरी भी देखने को मिलती है। ऐसे में लीवर खराब होने पर कुछ संकेत मिलते हैं, जो इस तरह से हैं।

Image

Lever Failure Symptoms

KEY HIGHLIGHTS
  • लीवर खराब होने पर नहीं लगती है भूख
  • वजन में तेजी से होती है कमी
  • घुटनों और पैरों में देखने को मिलता है दर्द और सूजन

Liver Failure Problem : शरीर के हर एक अंग का एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। ऐसे में अगर एक भी अंग की कार्य प्रणाली बिगड़ जाए, तो सेहत खराब होने लगती है। शरीर के इन्हीं अंगों में से एक अंग है लिवर। शरीर के मेटाबॉलिज्‍म, एनर्जी स्‍टोरेज और वेस्‍ट मटेरियल को फिल्‍टर करने का काम लीवर ही करता है। इसके साथ ही ये खाने को पचाने का काम भी करता है। यदि लीवर में खराबी आने लगे, तो भूख में कमी आने लगती है। कई बार लीवर के खराब होने पर डायरिया भी हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लीवर खराब होने पर और क्या-क्या संकेत मिलते हैं।

भूख न लगना

भूख न लगना लीवर के सही तरीके से काम न करने का पहला संकेत होता है। जैसे ही आपका लीवर खराब होने लगता है, वैसे ही आपकी भूख में कमी आने लगती है। दरअसल, लीवर शरीर में पित्त रस बनाने का काम करता है, जो खाने को डाइजेस्‍ट करने में मदद करता है। वहीं, जब लीवर खराब होने लगता है, तो खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है।

लगातार वजन का घटना

लगातार वजन का घटना खराब लीवर का संकेत हो सकता है। दरअसल, लीवर के खराब होने से भूख में कमी आने लगती है, जिसका असर आपके वजन पर पड़ता है और आपका वजन तेजी से घटने लगता है।

पैरों और टखनों में दर्द

यदि आप अपने घुटनों व टखनों पर दर्द और सूजन का असर देखते हैं, तो ये भी लीवर की खराबी का एक संकेत हो सकता है। दरअसल, लीवर खराब होने पर जब आप सही से खााना नहीं खा पाते हैं, तो इससे शरीर में कमजोरी आती है, जिससे पैरों और टखनों में दर्द होने लगता है। इसके साथ ही स्किन में ड्राइनेस और खुजली भी होने लगती है। हालांकि, जब लीवर खराब होता है, तो त्वचा पर खुजली के साथ-साथ पपड़ी भी जमने लगती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article