हेल्थ

नींद खराब तो सब कुछ गड़बड़, हार्ट सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन से जानें बेहतर नींद के आसान उपाय

25 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि अच्छी नींद के लिए उन्होंने अपनी दिनचर्या में कौन से बदलाव किए।

Image

डॉ. जेरेमी लंदन से जानिए नींद की क्वालिटी कैसे सुधारें (Photo: iStock)

हम इंसानों के लिए जिस तरह से हेल्दी खाना जरूरी है उसी तरह से बेहतर नींद भी बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल जब हम अच्छी नींद नहीं लेते तो पूरा दिन खराब गुजरती है। तन और मन, दोनों ही खराब नींद के कारण परेशान ठीक नहीं होती, तो पूरे दिन का संतुलन बिगड़ जाता है। खराब नींद हमारे शरीर के ब्लड शुगर, इंसुलिन रेजिस्टेंस, ब्लड प्रेशर, सूजन, रिकवरी और दिल की सेहत को भी प्रभावित करता है।

25 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि अच्छी नींद के लिए उन्होंने अपनी दिनचर्या में कौन से बदलाव किए। इन बदलावों को आप भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं;

नींद को जबरदस्ती कंट्रोल करने की कोशिश न करें

डॉ. लंदन के मुताबिक, सेहत से जुड़ी कई चीजों को हम आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे हम क्या खाते हैं या जिम कब जाते हैं। हालांकि नींद के मामले में जितनी ज्यादा जबरदस्ती या नियंत्रण की कोशिश की जाती है, स्थिति उतनी ही उलझ सकती है। इसलिए उन्होंने नींद को लेकर अपना नजरिया बदला और छोटे-छोटे प्राकृतिक बदलावों पर ध्यान दिया।

कमरे का माहौल और गर्म पानी से नहाना

बेहतर नींद के लिए उन्होंने अपने सोने के माहौल को बदला। उनका मानना है कि बेडरूम अंधेरा और ठंडा होना चाहिए। सोने से पहले गर्म पानी से नहाने की आदत भी उन्हें मददगार लगी, क्योंकि इसके बाद शरीर का तापमान गिरता है, जो नींद आने में सहायक होता है।

तय समय और सुबह की धूप

डॉ. लंदन हर रोज एक ही समय पर सोने और उठने की आदत अपनाते हैं। इस नियम को पक्का करने के लिए वे सोने का अलार्म भी लगाते हैं। इसके साथ ही, वे बाहर निकलकर सुबह की धूप लेने की कोशिश करते हैं, जिससे शरीर की प्राकृतिक घड़ी को सही संकेत मिलते हैं।

HRV पर नजर और दिल की देखभाल

उन्होंने अपने ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम और रिकवरी को समझने के लिए हार्ट रेट वेरिएबिलिटी ट्रैक करने की आदत भी डाली है। डॉ. लंदन का कहना है कि दिल की बीमारी किसी एक वजह से नहीं होती। खानपान, नींद, तनाव और शारीरिक गतिविधि - ये सब मिलकर लंबी सेहत तय करते हैं। इसलिए लक्षण दिखने का इंतजार किए बिना पहले से ही अपनी आदतों पर ध्यान देना जरूरी है।

(नोट: यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है और सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article