हेल्थ

Disadvantages of Tomato: इन बीमारियों में भूलकर भी न करें टमाटर का सेवन, वरना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:05 AM IST

Disadvantages Of Tomato: टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर किचन में किया जाता है। सब्जी बनाने में, सलाद व चटनी बनाने में टमाटर का इस्तेमाल जरूर होता है। टमाटर एक ऐसा वेजिटेबल है जो हर सीजन में मिलता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ यह शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है।

Image

Disadvantages of Tomato: इन बीमारियों में भूलकर भी न करें टमाटर का सेवन, वरना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

KEY HIGHLIGHTS
  • सब्जी में ही नहीं टमाटर की चटनी, टमाटर की प्यूरी, लगभग हर किसी को पसंद होती है
  • टमाटर से कई समस्याएं भी हो सकती है
  • टमाटर के अगर कई फायदे हैं तो उसके नुकसान भी अनगिनत है

Disadvantages Of Tomato For Health: टमाटर खाने में स्वाद को दोगुना कर देता है। किसी भी सब्जी में टमाटर पड़ जाए तो खाना और टेस्टी बन जाता है। सिर्फ सब्जी में ही नहीं टमाटर की चटनी, टमाटर की प्यूरी, लगभग हर किसी को पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह टमाटर कई समस्याएं भी पैदा कर सकता है। टमाटर के अगर कई फायदे हैं तो इसके नुकसान भी अनगिनत है और इससे होने वाले नुकसान शरीर में कई समस्याएं पैदा करते हैं। पथरी और डायरिया से पीड़ित मरीज को भूलकर भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए।

आइए जानते हैं किन बीमारियों में टमाटर का सेवन हो सकता है नुकसानदायक।

किडनी स्टोन में न खाएं टमाटर

अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी बीमारी है या किडनी स्टोन है तो आपको टमाटर का सेवन करना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि ऐसे ही में टमाटर का अधिक सेवन करने से किडनी स्टोन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। टमाटर में पाए जाने वाले कैल्शियम ऑक्सालेट किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पथरी की शिकायत होने की भी संभावना बढ़ जाती है। डॉक्टर भी किडनी में स्टोन होने पर टमाटर न खाने की सलाह देते हैं।

डायरिया की समस्या में

जो लोग डायरिया की समस्या से पीड़ित होते हैं उन्हें भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। दस्त, डायरिया व पेट से जुड़ी समस्या होने पर टमाटर का सेवन करने से और अधिक समस्या बढ़ जाती है। टमाटर में सालमोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है जो डायरिया में और ज्यादा समस्या पैदा करता है।

एलर्जी में भी न करें टमाटर का सेवन

अगर आप किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों के शरीर या चेहरे पर किसी भी प्रकार की एलर्जी है, उन्हें टमाटर और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इससे स्किन में चकत्ते भी निकल सकते हैं। ऐसे समय में टमाटर का सेवन करना छोड़ देना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article