Vitamin B12 Vegetarian Foods: विटामिन B12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर के सही कार्य के लिए बेहद आवश्यक है। विटामिन B12 नॉनवेज फूड में मुख्य रूप से पाया जाता है इस बात के बारे में तो शायद आपको जानकारी होगी लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो इस बात की काफी संभावना है कि ये विटामिन आपकी डाइट से गायब हो। शाकाहारी लोगों के लिए इसकी कमी एक गंभीर समस्या बन सकती है। भारत में शाकाहारी लोगों की संख्या अधिक है ऐसे में विटामिन B12 की कमी लोगों में आम बात है। लेकिन, घबराने की कोई बात नहीं है सही जानकारी आपकी मदद कर सकती है। यह जानना आवश्यक है कि शाकाहारी आहार में कौन से खाद्य पदार्थ विटामिन B12 के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
रिसर्च बताती है कि नाश्ते के अनाज में प्रति सर्विंग 1.0-2.5 माइक्रोग्राम विटामिन B12 पाया जाता है। यह ध्यान देने योग्य है कि खाद्य फोर्टिफिकेशन, यानी खाद्य पदार्थों में विटामिन B12 को जोड़ना, लोगों को इस पोषक तत्व की कमी से बचाने में मदद कर सकता है। फोर्टिफाइड अनाज के सेवन से भारत में एनीमिया की दर में 15-20% की कमी आई है। इसलिए, यदि आप नॉनवेज फूड का सेवन नहीं करते हैं, तो फोर्टिफाइड अनाज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, कुछ अन्य शाकाहारी खाद्य पदार्थ भी हैं जो विटामिन B12 के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके बारे में यहां डिटेल में बताया गया जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दूध और डेयरी उत्पाद: यदि आप डेयरी का सेवन कर सकते हैं, तो दूध, दही और पनीर विटामिन B12 के अच्छे स्रोत हैं।
फोर्टिफाइड सोया दूध: अगर आप दूध का सेवन नहीं करते हैं, तो फोर्टिफाइड सोया दूध एक अच्छा विकल्प है।
मशरूम: कुछ प्रकार के मशरूम जैसे कि शिटके, विटामिन B12 में समृद्ध होते हैं।
फोर्टिफाइड अनाज: कई ब्रांड्स के नाश्ते के अनाज में विटामिन B12 फोर्टिफाइड होता है, जिससे आप इसे अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
भारत में विटामिन B12 की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, खासकर बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए। ऐसे में, यह आवश्यक है कि लोग अपने आहार में विविधता लाएं और विटामिन B12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए केवल आहार में बदलाव ही पर्याप्त नहीं है; बल्कि, यह भी आवश्यक है कि लोग अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्स का सेवन करें।
