शहर

Patna Traffic Diversion: 15-16 नवंबर को जेपी गंगा पथ और अशोक राजपथ पर नो-एंट्री, Chhath के लिए ये रही ट्रैफिक एडवाइजरी

Patna Traffic Diversion for Chhath 2026: छठ पूजा के अवसर पर पटना में 15 और 16 नवंबर को ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। शहर में छठ की व्यवस्था में 1400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ और जेपी सेतु पर प्रतिबंध लागू होंगे।

Image

पटना में छठ पर ट्रैफिक एडवाइजरी

Patna Traffic Diversion for Chhath 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदलने जा रही है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का अनुमान जताते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत रविवार 15 नवंबर की दोपहर से शाम और 16 नवंबर की सुबह तक शहर के कई प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, कई सड़कों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए शहर में लगभग 1400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

ट्रैफिक प्रतिबंध का मुख्य समय रविवार 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 16 नवंबर को देर रात 2 से सुबह 8 बजे तक रहेगा। हालांकि, कुछ रास्तों पर अलग समय के लिए भी प्रतिबंध लागू होंगे। अगर आप छठ के लिए पटना में हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान पर नजर जरूर डाल लें।

जेपी गंगा पथ और अशोक राजपथ पर नो-एंट्री

छठ के दौरान जेपी गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव पर दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों फ्लैंक में गाड़ियों की आवाजाही और पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान दीघा आने वाली गाड़ियों की निकासी एलसीटी अंडरपास से कराई जाएगी।

वहीं, कारगिल चौक से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर सामान्य गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके सभी एंट्री रूट भी बंद रहेंगे। कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर की ओर छठव्रतियों की गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति होगी।

15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से 6 बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की ओर उत्तर से दक्षिण दिशा में गाड़ियां नहीं चलेंगे। इस दौरान यात्री रामजीचक मोड़ और नहर रोड के रास्ते बेली रोड पहुंच सकते हैं।

भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

पटना जिले में 15 नवंबर सुबह 10 बजे से 16 नवंबर सुबह 10 बजे तक बड़ी मालवाहक गाड़ियों की एंट्री पर रोक होगी। निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों का परिचालन 15 नवंबर सुबह 10 बजे से 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।

जेपी सेतु पर भी 15 नवंबर दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक और 16 नवंबर सुबह 3 बजे से 6 बजे तक सोनपुर, छपरा और हाजीपुर से पटना आने वाली गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। इन शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को महात्मा गांधी सेतु का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

छठ पूजा पर पटना में ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन

सड़क/स्थानप्रतिबंध की तारीख और समयट्रैफिक व्यवस्था/वैकल्पिक रास्ता
दीघा मोड़ से आशियाना मोड़15 नवंबर: दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक; 16 नवंबर: सुबह 3 बजे से 6 बजे तकउत्तर से दक्षिण दिशा में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। रामजीचक मोड़ और नहर रोड से बेली रोड जा सकेंगे।
पटना जिले में भारी वाहन15 नवंबर सुबह 10 बजे से 16 नवंबर सुबह 10 बजे तकबड़ी मालवाहक गाड़ियों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।
निर्माण कार्य से जुड़े वाहन15 नवंबर सुबह 10 बजे से 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तकनिर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
जेपी सेतु15 नवंबर : दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक; 16 नवंबर : सुबह 3 बजे से 6 बजे तकसोनपुर, छपरा और हाजीपुर से पटना आने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वैकल्पिक रूप से महात्मा गांधी सेतु का इस्तेमाल करें।
अटल पथ15 नवंबर : सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक; 16 नवंबर : सुबह 2 बजे से 9 बजे तकसामान्य वाहन जेपी सेतु और सोनपुर की ओर नहीं जा सकेंगे।

अटल पथ पर 15 नवंबर सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक और 16 नवंबर सुबह 2 बजे से 9 बजे तक सामान्य गाड़ियां जेपी सेतु और सोनपुर की ओर नहीं जा सकेंगे।

छठ घाटों पर जाने के लिए कहां होगी पार्किंग?

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग घाटों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

  • गायघाट और कंगन घाट : छठव्रतियों की गाड़ियां सिटी स्कूल परिसर और मंगल तालाब में पार्क होंगी।
  • गेट नंबर 93 : गंगा पथ के उत्तर और दक्षिण में निर्धारित पार्किंग स्थल उपलब्ध रहेंगे।
  • गेट नंबर 88 और 83 : गाड़ियां अशोक राजपथ से गंगा पथ के अंडरपास होकर जाएंगे।
  • कुर्जी घाट : कुर्जी मोड़ से गंगा पथ अंडरपास के रास्ते उत्तर दिशा में पार्किंग होगी।
  • कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट : श्रद्धालु गांधी मैदान में गाड़ी पार्क कर पैदल घाट तक जा पाएंगे।
  • पटना कॉलेज घाट : खजांची रोड से पटना कॉलेज मैदान में पार्किंग की व्यवस्था होगी।
  • साइंस कॉलेज घाट : एनी बेसेंट रोड, रमना रोड और कुनकुन सिंह लेन से आने वाले वाहन साइंस कॉलेज परिसर में पार्क होंगे।
ये भी पढ़ें - बर्फीली हवाएं लेकर आ रहा है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, पहाड़ों में बढ़ाएगा ठिठुरन, मैदानी इलाकों में बारिश

श्रद्धालुओं से ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां खड़ी करने की अपील की है। गाड़ियों के आगे वाले शीशे पर मोबाइल नंबर की पर्ची लगाने को भी कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहन मालिक से संपर्क किया जा सके।

फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, मरीजों और शव वाहनों को प्रतिबंधों से छूट रहेगी। छठव्रतियों के वाहनों को भी निर्धारित नियमों के तहत अनुमति मिलेगी। घाट से वाहन निकालते समय पुलिस और मजिस्ट्रेट के निर्देशों का पालन करना होगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article