हेल्थ

घर बैठे करें टॉन्सिल्स का इलाज, बिना दवा के मिलेगी गले की सूजन और दर्द से निजात

Tonsils Infection Treatment at Home in Hindi : टॉन्सिल्स गले से जुड़ी एक आम समस्या है, जो आपको काफी परेशान कर सकती है। यदि आप टॉन्सिल्स के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको इसके लिए कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

Image

tonsils infection treatment

Tonsils Infection Treatment at Home in Hindi : टॉन्सिल्स गले से जुड़ा एक आम इंफेक्शन है। जो खासकर मौसम बदलने पर या ठंडी-गर्म चीजें खाने से होता है। इसमें आपके गले में सूजन, खराश, दर्द और निगलने में परेशानी होने लगती है। यह समस्या बच्चों और बड़ों दोनों को परेशान कर सकती है। जिससे निजात पाने के लिए लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आप टॉन्सिल्स की समस्या से जल्द निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं टॉन्सिल्स के लिए कुछ असरदार घरेलू इलाज।

गुनगुने पानी से गरारे करें

टॉन्सिल्स की सूजन और दर्द को कम करने के लिए गर्म पानी से गरारे करना सबसे आसान और असरदार उपाय है। इस पानी में अगर आप थोड़ा सा नमक डाल लें तो ये और भी बेहतर परिणाम दे सकता है। क्योंकि इससे आपके गले में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होता है और जलन व खराश से राहत मिलेगी। आप दिन में 3–4 बार गरारे कर सकते हैं।

अदरक और शहद

खांसी हो या टॉन्सिल्स दोनों ही समस्याओं को जड़ से खत्म करने में अदरक और शहद का मिश्रण कारगर होता है। ये आपके गले की सूजन कम करके टॉन्सिल्स के इंफेक्शन में राहत दिलाता है। 1 चम्मच अदरक का रस निकालकर उसमें बराबर मात्रा में शहद मिलाकर दिन में दो चाट लें।

तुलसी और काली मिर्च की चाय

तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसके साथ ही काली मिर्च गले की खराश और दर्द को कम करने में मदद करती है। यदि आप दोनों को उबालकर चाय की तरह पीते हैं, तो इससे आपको टॉन्सिल्स के इंफेक्शन से जल्द निजात मिल सकती है।

गर्म भाप लेना

गर्म पानी की भाप लेने से आपको गले की सूजन और दर्द में तुरंत आराम मिलता है। इसमें आप कुछ पुदीने की पत्तियां या अजवाइन भी डाल सकते हैं। इससे ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। भाप लेने से गले की नमी बनी रहती है और खराश कम होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article