हेल्थ

वेट लॉस के लिए सुबह उठते ही कर लें ये 4 काम, गोली की रफ्तार से कम हो जाएगा बढ़ा हुआ वजन

Morning Habits For Weight Loss : वेट लॉस के लिए सुबह का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए आपको सुबह की लाइफस्टाइल में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकें। हम आपको रोज सुबह करने के 4 काम बताएंगे जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

वेट लॉस के टिप्स (Photo - Canva)

Lifestyle Tips for Weight Loss : खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण बढ़ता हुआ वजन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। यदि आप भी वेट लॉस का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ मॉर्निंग हैविट्स को अपना लेना चाहिए। सुबह का समय वेट लॉस जर्नी की शुरुआत करने का सबसे महत्वपूर्ण वक्त होता है। अगर आप इस समय कुछ हेल्दी आदतें अपना लेते हैं, तो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ आसान मॉर्निंग हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप नेचुरली अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं।

1. सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। इसके साथ ही यदि आप पानी में नींबू मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। इस ड्रिंक को पीने से आपकी फैट बर्निंग प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाती है।

2. सूरज की रोशनी में वॉक

सुबह की ताजी हवा और हल्की धूप शरीर को फिट रखने के लिए काफी जरूरी होती है। रोजाना 15-20 मिनट सूरज की रोशनी में मॉर्निंग वॉक करने से तेजी से कैलोरी बर्न होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। धूप से मिलने वाला विटामिन D वेट लॉस में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

3. एक्सरसाइज की आदत बनाएं

रोजाना सुबह कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज की आदत जरूर बना लें। ये सिंपल सा लाइफस्टाइल का बदलाव आपको चौंकाने वाले परिणाम दे सकता है। जी हां इससे न केवल आपका वजन कम होगा, बल्कि हार्मोनल बैलेंस भी बना रहेगा। इसके लिए आप सूर्य नमस्कार जैसे आसन का सहारा ले सकते हैं।

4. प्रोटीन से भरपूर नाश्ता लें

नाश्ता दिन की सबसे अहम मील होता है, इसलिए इसे हेल्दी जरूर होना चाहिए। वेट लॉस जर्नी में जरूरी है कि आपका नाश्ता हमेशा प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए। इसमें आप जैसे अंडा, ओट्स, दही, मूंग दाल चीला आदि खा सकते हैं। इन्हें नाश्ते में खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनहेल्दी स्नैक्स से बचा जा सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article