हेल्थ

गर्दन की नस चढ़ जाए तो क्या करें? जानें घरेलू उपाय, तुरंत दिखेगा असर

गर्दन की नस चढ़ना आम समस्या है। सही देखभाल और घरेलू उपायों की मदद से इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जो आपके बेहद काम आ सकते हैं।

Image

गर्दन की नस चढ़ जाए तो करें ये उपाय

गर्दन में दर्द या नस चढ़ जाना आज के टाइम में बहुत आम समस्या बन गई है। इसे लोग अक्सर neck stiffness या मसल क्रैम्प भी कहते हैं। गलत बैठने, मोबाइल ज्यादा चलाने और लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने की वजह से ऐसा होना संभव है। इस स्थिति में व्यक्ति को गर्दन घुमाना मुश्किल हो जाता है और तेज दर्द महसूस होता है। सही देखभाल और घरेलू उपायों की मदद से इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय (neck pain home remedies) जो आपके बेहद काम आ सकते हैं।

गर्म और ठंडी सिकाई करें

इससे निजात पाने का सबसे आसान और असरदार उपाय गर्म और ठंडी सिकाई है। अगर दर्द अचानक शुरू हुआ है तो पहले 15 मिनट ठंडी सिकाई करें।इसके बाद गर्म पानी की बोतल या हीट पैड से सिकाई करें। गर्म सिकाई से मसल्स रिलैक्स होती हैं और दर्द धीरे-धीरे कम होता है।

हल्की मसाज करें

ऐसे में हल्की मसाज बहुत आराम देती है। मसाज के लिए आप सरसों के तेल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान दें कि बहुत जोर से दबाव ना डालें और हल्के हाथों से ही गर्दन और कंधों पर मालिश करें। चाहें तो तिल के तेल में अजवाइन गर्म करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको तेजी से फायदा देखने को मिल सकता है।

धीरे-धीरे स्ट्रेचिंग करें

अगर दर्द ज्यादा तेज नहीं है और आपको महसूस हो रहा है कि कभी दर्द अचानक से बढ़ सकता है तो हल्की स्ट्रेचिंग आपकी मदद कर सकती है। गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं घुमाएं। ऊपर-नीचे हल्का मूवमेंट करें। ध्यान दें कि आपका कोई भी मूवमेंट झटके से ना हो। इससे मूवमेंट बेहतर होता है।

सही पोजीशन में आराम करें

आराम करना बेहद जरूरी है लेकिन, गलत तरीके से सोने से दर्द और बढ़ सकता है ऐसे में बहुत ऊंचा या बहुत नीचे तकिया ना लें। गर्दन को सपोर्ट देने वाला हल्का तकिया इस्तेमाल करें और सीधे लेटकर आराम करें। ऐसा करने से आपकी रिकवरी जल्दी हो सकती है। जब आप आराम कर रहे हों लेकिन, फिर भी दर्द ना घटे तो ऐसी स्थिति में कोशिश करें कि थोड़ा बहुत टहलकर ही बिस्तर पर जाएं। ज्यादा दर्द की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना ही बेहतर होगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article