'द वन 2' की पहली झलक देख लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि ये बच्ची ममता (तमन्ना भाटिया) और ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की बेटी होगी। इस वीडियो को साझा करते हुए बालाजी टेली फिल्म्स ने कैप्शन में लिखा, "द वन की कहानी अभी बाकी है।" बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' में भी छठ पूजा दिखाई गई थी। इतना ही नहीं, मूवी की कहानी एक वन से जुड़ी हुई थी। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के सीक्वल में दर्शकों को क्या नया रुख नजर आएगा।
