हेल्थ

ब्रश करने से चलेगा जानलेवा बीमारी का पता, IIT कानपुर ने तैयार किया एक शानदार टूथब्रश, जल्द बाजार में होगा उपलब्ध

How to Detect Oral Cancer : कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का पता लगाना एक बेहद कठिन प्रक्रिया है। लेकिन आईआईटी कानपुर ने आपकी इस समस्या को आसान बनाने का रास्ता खोज निकाला है। जी हां IIT कानपुर ने एक ऐसा टूथब्रश तैयार किया है, जिससे आप ओरल कैंसर का पता आसानी से लगा पाएंगे।

Image

Oral Cancer detecting device

Photo : iStock

oral cancer detection device : ओरल कैंसर यानी मुंह का कैंसर आज दुनिया भर में तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो साल 2020 में 1.5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने ओरल कैंसर के कारण अपनी जान गंवा दी थी। दुनिया भर में मौजूद कुल कैंसर के मरीजों में ओरल कैंसर 13 वां सबसे आम कैंसर है। वहीं भारत में इसकी गंभीरता और भी ज्यादा इसलिए हो जाती है, क्योंकि यहां लोग गुटखा और पान मसाला का सेवन भारी तादाद में करते हैं। हालांकि ओरल कैंसर का पता यदि समय रहते लगा लिया जाए तो इसकी गंभीरता को काफी कम किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान को रखते हुए आईआईटी कानपुर ने एक ऐसा टूथब्रश तैयार किया है जिससे आप ओरल कैंसर का शुरूआती स्टेज में ही पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये डिवाइस और कब तक होगी बाजार में उपलब्ध?

कब तक होगी बाजार में उपलब्ध?

आईआईटी कानपुर ने एक ऐसी पोर्टेबल टूथब्रश जैसी डिवाइस का निर्माण किया है, जिसके द्वारा आप ओरल कैंसर की प्राइमरी स्टेज पर ही पता लगा सकते हैं। यदि काम अनुमान के मुताबिक चलता रहा तो साल के अंत तक ये डिवाइस बाजार में बिक्री के लिए मौजूद होगी। इस डिवाइस का नाम 'मुंह परिक्षक' रखा गया है।

कितने लोगों पर हुआ परिक्षण?

आईआईटी कानपुर केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक सीनियर साइंटिस्ट ने इस डिवाइस को तैयार किया है। इस डिवाइस को तैयार करते समय उन्होंने कानपुर शहर के करीब 3 हजार लोगों पर इसका परिक्षण भी किया। यह सभी लोग अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले थे।

कितनी कीमत होगी?

हालांकि अभी इस डिवाइस का फाइनल मॉडल तैयार नहीं हो सका है। जिससे इसकी कीमत भी अभी निर्धारित नहीं की जा सकी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए के आसपास होने वाली है। हालांकि इसकी खासियत है कि एक डिवाइस से लगभग आप 5 लाख लोगों का टेस्ट कर सकते हैं। जिससे यह काफी किफायती साबित होने वाली है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article