आटे में मिला दें घर में रखे ये काले रंग के बीज, सिंपल रोटी बनेगी फैट कटर, तेजी से होगा वेट लॉस

यदि आप अपनी सिंपल गेंहू की रोटी को फैट कटर बनाना चाहते हैं, तो आपको केवल अपने आटे में हमारे बताए इन बीजों को मिला देना है। इस आटे से तैयार रोटियां आपके वजन को तेजी से कम कर सकती हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Sep 28 2024, 08:42 IST
वेट लॉस के लिए तैयार करें आटाImage Credit : IStock01 / 06

वेट लॉस के लिए तैयार करें आटा

वेट लॉस करने वाले लोगों को गेहूं के आटे से बनी रोटियां न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप सिंपल गेहूं के आटे में 1 चम्मच हमारे बताए काले रंग के बीजों को मिक्स कर लेते हैं, तो आपकी रोटी ही फैट कटर बन जाएगी। आइए जानते हैं कौन से हैं ये बीज?

मोटापा तेजी से बढ़ती समस्याImage Credit : IStock02 / 06

मोटापा तेजी से बढ़ती समस्या

मोटापा आज तेजी से बढ़ती एक समस्या है, जिससे बहुत से लोग परेशान हैं। मोटापा न केवल हमारे लुक को खराब करता है बल्कि कई बीमारियों का भी कारण बनता है।

गेहूं के आटे में मिलाएं ये बीजImage Credit : IStock03 / 06

गेहूं के आटे में मिलाएं ये बीज

वेट लॉस के लिए आप गेहूं के आटे में यदि 1 चम्मच चिया सीड्स को मिक्स करके रोटियां बनाते हैं, तो आपकी सिंपल सी रोटी ही फैट कटर बन जाएगी। इस तरह तैयार रोटी आपकी वेट लॉस में काफी हेल्प करती है।

कितनी मात्रा है जरूरीImage Credit : IStock04 / 06

कितनी मात्रा है जरूरी

आपको बता दें कि यदि आप एक बार में 4 रोटियां खाते हैं, तो आपको 4 रोटी के आटे में लगभग एक टेबल स्पून चिया सीड्स को मिक्स कर लेना चाहिए।

कैसे वेट लॉस में हैं कारगरImage Credit : IStock05 / 06

कैसे वेट लॉस में हैं कारगर

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे हमारा पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और हम ओवरईटिंग से बच जाते हैं। यही कारण है कि यह हमारी वेट लॉस में हेल्प करता है।

डायबिटीज कंट्रोल में भी कारगरImage Credit : IStock06 / 06

डायबिटीज कंट्रोल में भी कारगर

चिया सीड्स में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की भरपूर मात्रा हमारे शरीर में शुगर के अवशोषण को स्लो कर देती हैं। जिससे हमारा ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!