हेल्थ

शरीर में ही छिपा है डायबिटीज का इलाज, मरीज केवल इस चीज का रखें ख्याल, कंट्रोल में रहेगा शुगर

डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए लोगों को जीवन भर दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुगर लेवल को बिना दवाओं के भी कंट्रोल किया जा सकता है। जी हां आपको केवल इंसुलिन हार्मोन का बैलेंस बनाए रखना है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

डायबिटीज कंट्रोल करने के उपाय (Photo - Canva)

आज खानपान और लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है। बच्चों से बड़ों तक इससे हर उम्र के लोग परेशान हैं। डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए लोगों को हमेशा दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुगर लेवल को बिना दवाओं के भी कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के लिए शरीर में इंसुलिन की मात्रा का कम होना जिम्मेदार होता है। इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन शरीर में होता है। इसलिए शरीर को हेल्दी रखने से आपको डायबिटीज से भी मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

शरीर में कहां बनता है इंसुलिन हार्मोन?

इंसुलिन हार्मोन हमारे शरीर में अग्न्याशय (Pancreas) में बनता है। अग्न्याशय यानी पैन्क्रियाज में लैंगरहैंस की द्वीपिकाएँ नाम की कुछ विशेष कोशिकाएं होती हैं, जो इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन में मदद करते हैं। इनमें भी विशेषकर बीटा कोशिकाएं ही इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन करती हैं।

पैन्क्रियाज (अग्नाशय) को हेल्दी रखने के उपाय

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
  • मीठी चीजों और जंक फूड्स का सेवन कम से कम करें।
  • शराब और धूम्रपान जैसे मादक पदार्थों से दूर रहें।
  • तनाव कम करें और कम से कम 7 घंटे की नींद लें।
  • डायबिटीज होने पर नियमित शुगर लेवल की जांच जरूर करें।

कहां मौजूद होता पैन्क्रियाज?

शरीर में पैंक्रियाज एक ग्रंथि है, जो आपके पेट के पिछले हिस्से में मौजूद होती है। जिसका काम हमारे लिए पाचन एंजाइम और इंसुलिन जैसा जरूरी हार्मोन बनाना होता है। यही इंसुलिन हमारे खून में मिलकर ब्लड ग्लूकोज को एनर्जी में बदल देता है। जिससे शुगर लेवल नॉर्मल बना रहता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article