लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल ये दोनों ही चीजें हमारे शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए जिम्मेदार हैं। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक प्रकार का फैट होता है, जो शरीर के लिए जरूरी होता है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है। पहला LDL (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) और दूसरा HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन)। LDL को बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। LDL कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए हानिकारक होता है जबकि HDL हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL हार्ट रोगों का खतरा बढ़ा देता है, जिससे दिल में ब्लॉकेज, हार्ट बीट कम होना और हार्ट अटैक जैसे खतरे पैदा हो जाते हैं। यदि आप बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं और इसके लिए कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको हमारे बताए घरेलू उपाय जरूर फॉलो करने चाहिए। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय..
कोलेस्ट्रॉल के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies for Cholesterol Control in Hindi
अर्जुन की छाल
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अर्जुन की छाल रामबाण साबित होती है। इसमें विशेष रूप से फ्लेवोनॉयड्स और अर्जुनोनिक एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में हमारी मदद करता है। इसे दूध से साथ उबालकर पीने से भरपूर लाभ मिलता है। इसके लिए आप 1 गिलास दूध में 1 चम्मच अर्जून की छाल का चूर्ण मिलाकर उबाल लें। इसे ठंड़ा करके पीने से आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या से तेजी से निजात मिलेगी।
मेथी दाना
खाने का स्वाद बढ़ाने वाली मेथी आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है। इसका आप विभिन्न तरीकों से उपयोग कर सकते है। रात में सोने से पहले मेथी को पानी में भिगोकर छोड़ दें और और सुबह उस पानी को खाली पेट पीने से कोलेस्ट्रॉल में काफी लाभ होता है। इसके अलावा आप मेथी पाउडर को पानी से साथ भी खा सकते हैं।
लहसुन
आयुर्वेद में लहसुन को कोलेस्ट्रॉल की औषधि बताया गया है। लहसुन में एलिसिन नामक एक यौगिक मौजूद होता है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में काफी मदद करता है। इसके लिए आप लहसुन की 2-3 कलियां लें और इन्हें छीलकर गर्म पानी के साथ निगल जाएं। आपको बहुत तेज लाभ होता हुआ दिखाई देगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
