हेल्थ

Ayurvedic Nuskhe : बारिश में भीगने के बाद बार-बार आ रही छींक, तो तुरंत आराम दिलाएंगे ये असरदार घरेलू उपाय

Home Remedies For Sneezing In Hindi : बारिश का मौसम भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन ये मौसम आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान भी पहुंचाता है। जी हां बारिश में भीगने के बाद अक्सर लोगों को छींक आने की समस्या होने लगती है। आज हम आपको छींक रोकने के कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

छींक रोकने के घरेलू नुस्खे (PHOTO - Canva)

Home Remedies For Sneezing : गर्मी के बाद मानसून का सीजन अपने साथ बारिश की राहत लेकर आता है। लेकिन ये राहत सेहत के लिए आफत भी बन जाती है। जी हां बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्याएं काफी बढ़ने लगती हैं। जिससे पीड़ित लोगों को अक्सर खांसते और छींकते देखा जा सकता है। खांसते और छींकते समय लोगों को लगता है, कि काश कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे इन समस्याओं से फटाफट छुटकारा पाया जा सके। यदि आप भी बार-बार छींक आने से परेशान हैं, और इन्हें ठीक करने के लिए कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको इसके लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

छींक रोकने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Sneezing in Hindi)

काली मिर्च और शहद

2-3 काली मिर्च का पाउडर बनाकर उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके खाना आपकी छींक आने की समस्या को ठीक कर सकता है। ये आपकी नाक और गले में बलगम को साफ करने में कारगर साबित होता है।

भाप लें

गर्म पानी की स्टीम लेना जुकाम में तो कारगर है ही ये आपको छींक की समस्या से भी निजात दिला सकता है। गर्म पानी की भाप को नाक से इनहेल करने से आपकी नाक में जमा धूल-मिट्टी साफ होती है और छींक आना बंद हो जाती हैं।

नमक के पानी से गरारे करें

गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर इस पानी से गरारे करना न केवल आपके गले को राहत पहुंचाता है, बल्कि इससे आपकी लगातार छींक की समस्या से भी निजात मिल सकती है।

अदरक और गुड़ का सेवन

1 चम्मच अदरक का रस और लगभग इतनी ही मात्रा में गुड़ लेकर इन्हें आपस में मिक्स कर लें। इस तरह तैयार मिक्सर को दिन में 2 बार खाने से आपकी छींक आने की समस्या में तेजी से राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article