Morning Drink For Weight Loss : फिटनेस के लिए अच्छे खानपान और लाइफस्टाइल दोनों का होना बहुत जरूरी है। लेकिन आज खानपान और लाइफस्टाइल के खराब होने का कारण ही मोटापा तेजी से बढ़ता जा रहा है। मोटापा अपने आप में कोई समस्या नहीं है लेकिन इसके कारण आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। मोटापे के कारण ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या आज बहुत से लोगों में देखने को मिल रही है। आज हम आपको एक खास ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं।
वेट लॉस के लिए ग्रीन-टी का इस्तेमाल
ग्रीन-टी हमारी हेल्थ के लिए बेहद कारगर मानी जाती है। ये आपकी वेट लॉस में मदद कर सकती है। रोज सुबह 1 कप ग्रीन-टी का सेवन करने से आपकी वेट लॉस जर्नी काफी आसान हो जाती है। ग्रीन-टी को आप दिन में खाने के 30 मिनट बाद भी पी सकते हैं।
कैसे करें तैयार?
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको पुदीना, दालचीनी, नींबू, अदरक और शहद की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको सबसे पहले 1 गिलास पानी में 4-5 पुदीने की पत्तियां तोड़कर डाल लेनी चाहिए। इसके बाद आपको 2 इंच दालचीनी का टुकड़ा तोड़कर डालना चाहिए। इसके साथ ही आपको थोड़ा अदरक भी इसमें कूटकर मिला देना चाहिए। इन सभी चीजों को पानी में डालने का बाद पानी को आधा रह जाने तक उबालें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके पिएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
