हेल्थ

किडनी की पथरी गलाने का दम रखती हैं ये हर्बल ड्रिंक, घोलकर पेशाब के रास्ते बाहर करेंगी सारा चूरा

Herbal Drinks Kidney Stone Removal In Hindi: नींबू पानी, तुलसी का रस और नारियल पानी जैसे घरेलू हर्बल ड्रिंक किडनी की पथरी को घोलकर पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये आयुर्वेदिक नुस्खे बिना सर्जरी पथरी से राहत दिला सकते हैं। अगर आप भी किडनी की पथरी से परेशान हैं, तो जानें आपके लिए कौन सी ड्रिंक रहेगी बेस्ट...

Image

Herbal Drinks Kidney Stone Removal

Herbal Drinks Kidney Stone Removal In Hindi: किडनी स्टोन की तकलीफ जितनी छोटी दिखती है, उतनी ही दर्दनाक हो सकती है। कई बार डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं, लेकिन अगर पथरी छोटी हो तो उसे घर बैठे ही घोला और बाहर निकाला जा सकता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसी नेचुरल हर्बल ड्रिंक्स बताई गई हैं, जो पेशाब के रास्ते पथरी का चूरा बाहर निकालने की ताकत रखती हैं। बस इन्हें रोज सही तरीके से इस्तेमाल करना होता है, और धीरे-धीरे आराम मिलना शुरू हो जाता है।

किडनी की पथरी को गलाकर बाहर निकालेंगी ये हर्बल ड्रिंक्स - Herbal Drinks To Remove Kidney Stone In Hindi

नींबू पानी से गलती है पथरी

अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीते हैं, तो यह पथरी को धीरे-धीरे गलाने में मदद करता है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो स्टोन के कणों को तोड़कर पेशाब से बाहर निकाल सकता है।

तुलसी का रस देता है राहत

तुलसी में नेचुरल डिटॉक्स गुण होते हैं। अगर आप रोज तुलसी का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर लेते हैं, तो यह किडनी को साफ रखने में मदद करता है और पथरी को घोलने का काम करता है।

नारियल पानी रखे यूरिन सिस्टम एक्टिव

नारियल पानी ना सिर्फ हाइड्रेशन बढ़ाता है, बल्कि यूरिन फ्लो को भी तेज करता है। इससे पथरी बाहर निकलने का रास्ता आसान हो जाता है। गर्मियों में इसे रोज पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

लौकी का जूस है असरदार उपाय

लौकी यानी घिया का जूस शरीर को ठंडक देता है और यूरिन से जुड़ी सूजन को कम करता है। यह एक नैचुरल डाइयूरेटिक की तरह काम करता है, जिससे पथरी बाहर निकलने लगती है।

पत्ता गोभी का रस भी कर सकता है कमाल

पत्ता गोभी का रस शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को साफ रखता है। अगर इसे नींबू या लौकी के जूस के साथ लिया जाए तो असर और बढ़ जाता है।

ध्यान रखेंअगर पथरी का साइज बहुत बड़ा है या बार-बार दर्द हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लेकिन शुरुआती स्टेज की पथरी के लिए ये हर्बल ड्रिंक्स काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article