हेल्थ

चाय–कॉफी छोड़ सुबह पीना शुरू करें ये हेल्दी ड्रिंक, पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी

Morning Drink for Weight Loss: सुबह मॉर्निंग ड्रिंक में चाय-कॉफी पीने का शौक रखते हैं, तो आपको ये बदलने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में मदद कर सकते हैं।

Image

वजन घटाने में मददगार ड्रिंक्स

Morning Drink for Weight Loss: ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत अक्सर एक कप चाय या कॉफी से होती है। इससे तुरंत ताजगी तो मिलती है, लेकिन लंबे समय में आपका यह आदत स्लो मेटाबॉलिज्म और वेट गेन का कारण बन सकती है। अगर आप पेट की चर्बी, बढ़ते वजन और सुस्ती से परेशान हैं, तो सुबह की इस आदत को बदलने का अब सही समय है। चाय-कॉफी की जगह कुछ नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स को अपनाकर न सिर्फ आप शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं, बल्कि फैट बर्निंग प्रोसेस को भी काफी तेज कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको सुबह के लिए कुछ हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक बताने जा रहे हैं।

गुनगुना नींबू-पानी

सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीना सबसे आसान लेकिन असरदार ड्रिंक्स में से एक है। नींबू में मौजूद विटामिन C मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, वहीं गुनगुना पानी शरीर में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है।

यह हेल्दी ड्रिंक पाचन तंत्र को बेहतर करके ब्लोटिंग कम करता है, जिससे पेट की चर्बी धीरे-धीरे घटने लगती है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

जीरा पानी

आयुर्वेद में जीरा पानी को वजन घटाने के लिए सबसे कारगर माना गया है। इसे बनाने के लिए रातभर एक चम्मच जीरे को पानी में भिगो दें और सुबह उसे उबालकर ड्रिंक तैयार कर लें।

यह ड्रिंक पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में जमा फैट को कम करता है। जीरा शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है। जिससे वजन बढ़ने की समस्या पर लगाम लगती है।

अदरक और दालचीनी का पानी

अदरक और दालचीनी दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यहीं कारण है कि सुबह इनकी ड्रिंक का सेवन करने से आपके शरीर में सूजन कम होती है। इससे आपकी फैट बर्निंग प्रोसेस भी तेज होने लगती है।

अदरक शरीर को गर्म रखता है, जिससे कैलोरी बर्निंग प्रोसेस तेज होता है, वहीं दालचीनी आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। यह मॉर्निंग ड्रिंक उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो जिद्दी चर्बी से परेशान हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article