शहर

Delhi से बिहार के लिए आज कौन-कौन सी छठ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं? देखें नाम और टाइमिंग

Delhi to Bihar Chhath Special Trains Today: छठ महापर्व पर दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए आज कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आज नई दिल्ली और आनंद विहार से पटना, दरभंगा, पाटलिपुत्र, भागलपुर और लौकहा बाजार के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट यहां है।

Image

बिहार के लिए आज चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Delhi to Bihar Chhath Special Trains Today: छठ महापर्व के मौके पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अगर आप भी दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं और छठ मनाने के लिए बिहार जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज यानी 12 नवंबर 2026 को दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से पांच स्पेशल ट्रेनों को आप अब भी पकड़ सकते हैं।

इन ट्रेनों के जरिए आप बिहार की राजधानी पटना, दरभंगा, लौकहा बाजार, पाटलिपुत्र और भागलपुर तक सफर कर सकते हैं। ऐसे में अगर नियमित ट्रेनों में आपको कंफर्म टिकट नहीं मिला है तो इन स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल आपके काम आ सकता है।

नई दिल्ली से बिहार के लिए चल रही ये ट्रेनें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से आज बिहार के लिए दो और स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी। इसमें पहली ट्रेन नंबर 04088 है, जो नई दिल्ली से पटना जंक्शन के लिए दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रोजाना संचालित की जा रही है। इसका पटना पहुंचने का निर्धारित समय अगले दिन दोपहर 12:45 बजे है।

वहीं, दूसरी ट्रेन नंबर 02570 नई दिल्ली से दरभंगा जंक्शन के लिए दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भी रोजाना चल रही है। इसका दरभंगा पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 10 बजे निर्धारित है।

आनंद विहार से बिहार के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें

आनंद विहार टर्मिनल से आज बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें अभी और उपलब्ध हैं।

आनंद विहार से लौकहा बाजार के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन - 04014, दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:15 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। आनंद विहार से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली यह स्टेशल ट्रेन- 04096, रात 12:05 बजे रवाना होगी और अगली रात 11 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। आनंद विहार और भागलपुर के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन- 04062, दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इसका भागलपुर पहुंचने का निर्धारित समय अगले दिन दोपहर 1:30 बजे है।

सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का शेड्यूल

पहुंचने का समय
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से
ट्रेन नंबरगंतव्यट्रेन खुलने का समय

ट्रेन कब-कब चलेगी4088पटना जंक्शन3:50 PM12:45 PMरोजाना2570दरभंगा जंक्शन12:15 PM10:00 AMरोजानाआनंद विहार टर्मिनल सेट्रेन नंबरगंतव्यट्रेन खुलने का समयपहुंचने का समयट्रेन कब-कब चलेगी4014लौकहा बाजार3:40 PM8:15 PMरोजाना4096पाटलिपुत्र जंक्शन12:05 AM11:00 PMरोजाना4062भागलपुर जंक्शन12:00 PM1:30 PMरोजाना

छठ महापर्व के दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का समय, टिकट की उपलब्धता और लेटेस्ट रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें। खासकर उन यात्रियों को यात्रा की योजना पहले से बना लेनी चाहिए, जिन्हें लंबी दूरी तय करके बिहार पहुंचना है। एक और जरूरी बात ये है कि फिलहाल प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद है, ऐसे में आप किसी अपने को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने नहीं जा पाएंगे। ऐसे में स्टेशन के गेट तक पहुंचाकर घर लौट जाएं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article