हेल्थ

Gut Health Tips: 40 के बाद भी दिखना है यंग, अपनाएं ये 7 गट हेल्थ टिप्स

Gut Health Tips: हेल्दी एजिंग किसी जादुई सप्लीमेंट या महंगे प्रोडक्ट का कमाल नहीं है। ये रोज की छोटी-छोटी आदतों का नतीजा है। लंबी और हेल्दी जिंदगी का रास्ता हमारे पेट से होकर ही गुजरता है।

Image

गट हेल्थ टिप्स

Gut Health Tips: अब तक लोग यही मानते आए थे कि उम्र को धीमा दिखाने के लिए महंगे सीरम, कोलेजन पाउडर और लंबा-चौड़ा स्किनकेयर रूटीन जरूरी है। लेकिन अब एक्सपर्ट्स कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। असली खेल आपकी गट हेल्थ, यानी आंतों की सेहत में छिपा हो सकता है। हमारी आंतों में करोड़ों नहीं, बल्कि ट्रिलियन्स अच्छे बैक्टीरिया रहते हैं। ये सिर्फ खाना पचाने का काम नहीं करते, बल्कि शरीर की सूजन, इम्यूनिटी, एनर्जी, नींद, दिमाग और यहां तक कि त्वचा (Anti Ageing Lifestyle) पर भी असर डालते हैं।

आसान शब्दों में कहें तो अगर आपकी गट हेल्थ अच्छी है, तो उम्र बढ़ने की रफ्तार भी धीमी पड़ सकती है।अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कोई बहुत मुश्किल डाइट फॉलो करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ छोटी-छोटी आदतें आपकी मदद कर सकती हैं।

मेडिटेरेनियन डाइट अपनाएं

हरी सब्जियां, फल, जैतून का तेल, नट्स, दालें, मछली और साबुत अनाज वाली डाइट गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इससे शरीर में सूजन कम होती है और अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

अच्छी क्वालिटी का ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करें

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में ऐसे पौधों वाले कंपाउंड्स होते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे सलाद या घर के खाने में शामिल करना अच्छा माना जाता है।

ज्यादा फाइबर खाएं

फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज आंतों के अच्छे बैक्टीरिया के लिए खाना जैसे काम करते हैं। जितना ज्यादा फाइबर, उतनी बेहतर गट हेल्थ।

ब्लूबेरी को डाइट में शामिल करें

ब्लूबेरी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। ये दिमाग और गट दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

हेल्दी फैट्स से डरें नहीं

अवोकाडो जैसे फूड्स में हेल्दी फैट, फाइबर और पोटेशियम होता है। ये शरीर की सूजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं।

थोड़ी डार्क चॉकलेट भी फायदेमंद

अच्छी क्वालिटी की डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन और अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट कर सकते हैं। यानी कभी-कभी मीठा खाना भी बुरा नहीं।

नींद से समझौता मत करें

अगर नींद पूरी नहीं होगी तो गट हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। अच्छी और पूरी नींद शरीर को रिपेयर करने का समय देती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article