हेल्थ

Skin Aging Foods: आपके खाने में छिपे हैं उम्र के दुश्मन! जानें कौन सी चीज आपको समय से पहले बना रहीं बूढ़ा

Skin Aging Foods: खान-पान का हमारी एजिंग पर गहरा असर देखने को मिलता है। आज हम आपको खाने में मौजूद कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो आपको समय से पहले बूढ़ा बनाती हैं।

Image

उम्र बढ़ाने वाले फूड्स

Skin Aging Foods: खूबसूरत और दमकती त्वचा सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की डाइट से भी जुड़ी होती है। जी हां कई बार हम स्वाद के चक्कर में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो धीरे-धीरे शरीर और त्वचा दोनों को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। इन खाद्य पदार्थों का लगातार सेवन त्वचा की लोच कम कर सकता है, झुर्रियों को बढ़ा सकता है और समय से पहले उम्रदराज दिखने का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित आहार और सही खानपान की आदतें लंबे समय तक त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। आज हम आपको आपकी डाइट में शामिल कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी एजिंग (Premature Aging) प्रोसेस को काफी तेज कर सकते हैं।

1. चीनी बढ़ाती है एजिंग

अगर आपकी फूड हैविट्स में मिठाइयां, सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस या ज्यादा चीनी वाली चाय-कॉफी शामिल है, तो यह आदत आपकी त्वचा की उम्र बढ़ा सकती है। जरूरत से ज्यादा चीनी शरीर में ग्लाइकेशन नामक प्रोसेस को तेज करती है, जिससे त्वचा को मजबूती देने वाले कोलेजन और इलास्टिन कमजोर पड़ने लगते हैं। नतीजा यह होता है कि चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन समय से पहले नजर आने लगता है।

मीठे फूड्स

मीठे फूड्स

2. तली-भुनी चीजों से नुकसान

गरमा-गरम समोसे, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज और दूसरी डीप फ्राइड चीजें खाने में भले ही अच्छी लगें, लेकिन इनका ज्यादा सेवन त्वचा की चमक छीन सकता है। इन्हें बनाने में बार-बार गर्म किए गए तेल और ट्रांस फैट शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाने के साथ कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसका असर धीरे-धीरे त्वचा की प्राकृतिक चमक और कसावट पर दिखाई देने लगता है।

3. मैदा से बनी चीजें

सफेद ब्रेड, बर्गर, पिज्जा और मैदे से बनी दूसरी चीजें हमारे ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं। जब यह स्थिति बार-बार बनती है, तो शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन का कारण बनती है। इससे त्वचा की रिपेयर प्रोसेस धीमी हो जाती है और उम्र बढ़ने के संकेत सामान्य से पहले दिखने लगते हैं।

4. प्रोसेस्ड मीट

सॉसेज, सलामी, बेकन और अन्य प्रोसेस्ड मीट में सोडियम, प्रिजर्वेटिव्स और नाइट्रेट्स की मात्रा काफी अधिक होती है। प्रोसेस्ड मीट में मौजूद ये तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाकर त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसका लगातार सेवन करने पर त्वचा अपनी नमी खोने लगती है और चेहरा थका हुआ व फीका नजर आने लगता है।

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट

5. नमक फीका करेगा चेहरा

चिप्स, नमकीन और पैकेज्ड स्नैक्स में मौजूद अधिक नमक शरीर में पानी के संतुलन को बिगाड़ सकता है। इसका असर चेहरे पर सूजन, आंखों के नीचे पफीनेस और त्वचा की फीकी पड़ती चमक के रूप में दिखाई देता है। यदि आप लंबे समय तक ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो हाई-सोडियम स्नैक्स का सेवन सीमित करना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article