हेल्थ

बारिश में छोटे बच्चों को कौन सी बीमारी हो सकती है, न्यू बॉर्न बेबी का ख्याल कैसे रखें

मानसून में छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में साफ-सफाई, सही कपड़े, स्तनपान और समय पर डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी होती है। जानिए बारिश के मौसम में बेबी केयर के आसान टिप्स।

Image

Monsoon Healthcare tips for babies

बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन छोटे बच्चों और खासकर न्यू बॉर्न बेबी के लिए यह मौसम थोड़ी ज्यादा केयर भी मांगता है। बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। नवजात शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती, इसलिए वे इस सीजन में जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। अगर आपके घर में भी छोटा बच्चा है, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर उसे स्वस्थ रखा जा सकता है। देखें मानसून में बच्चों को किन बीमारियों का खतरा रहता है और उनकी देखभाल कैसे करनी चाहिए।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - लेबर पेन शुरू होने के लक्षण क्या हैं?

बारिश में कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं?

मानसून में बच्चों को सर्दी-खांसी, वायरल बुखार, गले का इंफेक्शन, पेट का इंफेक्शन और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार नमी की वजह से त्वचा पर रैशेज या फंगल इंफेक्शन भी होने का रिस्क रहता है। अगर बच्चे को तेज बुखार, लगातार उल्टी, सांस लेने में दिक्कत या बहुत ज्यादा सुस्ती महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Monsoon me baccho ko kaunsi bimari hoti hai

Monsoon me baccho ko kaunsi bimari hoti hai

न्यू बॉर्न बेबी की केयर कैसे करें?

मानसून में नवजात बेबी को हमेशा साफ और सूखे कपड़े पहनाने चाहिए। मौसम ठंडा लगे तो हल्की मोटा कपड़ा पहनाना भी ठीक रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि, जरूरत से ज्यादा कपड़े न पहनाएं। बच्चे का बिस्तर, कंबल और कपड़े पूरी तरह सूखे होने चाहिए, क्योंकि नमी से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

Monsoon Care

Monsoon Care

स्तनपान पर दें खास ध्यान

अगर बच्चा केवल मां का दूध पीता है, तो नियमित स्तनपान कराते रहें। मां का दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में मदद करता है और कई तरह के संक्रमण से बचाने में भी सहायक होता है।

इन बातों को नजरअंदाज न करें

बच्चे को गोद में लेने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं। बोतल, निप्पल, खिलौने और बच्चे के इस्तेमाल की चीजों को साफ रखें। मानसून में कमरा बहुत बंद या बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए। कमरे में हल्की हवा आती रहे और नमी कम रहे। साथ ही अगर बच्चा दूध पीना कम कर दे, लगातार रोए, सांस तेज चले, बार-बार उल्टी करे या शरीर बहुत गर्म लगे, तो घरेलू इलाज पर भरोसा करने की बजाय तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article