हेल्थ

Yog Divas 2025: हमेशा जवान रहने के लिए कौन सा योग करें, जानें कौन से योग से चेहरे पर चमक आती है

Yog Divas 2025 : सेहतमंद रहने के लिए योगा काफी कारगर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जवान रहने के लिए सूर्य नमस्कार, हलासन, भुजंगासन जैसे योगासन काफी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा हलासन, भुजंगासन, और ताड़ासन जैसे आसन आपके चेहरे की चमक को भी बरकरार रखने में मदद करते हैं।

Image

yoga for anti aging

Anti Aging Yoga Poses : उम्र का बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, जो अपनी गति से हमेशा आगे बढ़ती है। यदि आप उम्र के बढ़ने की गति को धीमा करके खुद को लंबे समय तक जवान रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ योगासनों का सहारा जरूर लेना चाहिए। जी हां आपने आज तक बीमारियों को ठीक करने के लिए योगासनों के फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग आपके शरीर पर आने वाले उम्र के असर को भी कम कर सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे जवान रहने के लिए सूर्य नमस्कार, हलासन, भुजंगासन जैसे योगासन कारगर हो सकते हैं और हलासन, मत्स्यासन और ताड़ासन जैसे आसन आपके चेहरे की चमक को भी बरकरार रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

जवान रहने के लिए कौन सा योग करें?

सूर्य नमस्कार

आपके पूरे शरीर को स्ट्रेच करने में सूर्य नमस्कार कारगर साबित होता है। यही कारण है कि सूर्य नमस्कार आपकी स्किन में तवान को बरकरार रखता है। जिससे शरीर पर दिखने वाला उम्र का असर काफी कम हो जाता है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास आपकी उम्र के असर को कम करने में मदद करता है।

Surya Namaskar for Anti Aging

Surya Namaskar for Anti Aging

हलासन

हलासन शरीर के रक्त प्रवाह को सिर की ओर मोड़ता है, जिससे चेहरे और सिर में रक्त का संचार बढ़ता है। इससे त्वचा में निखार आता है जिससे आपके चेहरे की चमक रोजाना बढ़ती है।

हलासन करने के फायदे

हलासन करने के फायदे

भुजंगासन

उम्र के असर को शरीर पर कम करने के लिए भुजंगासन कारगर होता है। ये आपकी स्किन में रक्त के संचार को बेहतर करता है। जिससे चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। जिससे शरीर हेल्दी और यंग दिखाई देता है।

Cobra Pose for Anti Aging

Cobra Pose for Anti Aging

चेहरे पर चमक लाने के लिए कौन से योग करें?

ताड़ासन

चेहरे पर जवानों जैसी चमक लाने के लिए आप ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं। ये आसन आपके शरीर को स्ट्रेच करके ब्लड फ्लो को चेहरे की तरफ बढ़ाता है। जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ने लगता है।

ताड़ासन करने के फायदे

ताड़ासन करने के फायदे

हलासन

शरीर में रक्त प्रवाह को सिर की ओर मोड़ने में हलासन कारगर होता है। इससे चेहरे की त्वचा में निखार आता है और आपके चेहरे की चमक दिनों-दिन बढ़ने लगती है।

मत्स्यासन

चेहरे पर चमक बढ़ाने के लिए मत्स्यासन एक प्रभावशाली योगासन है। ये आपकी रीढ़ और गर्दन को लचीला बनाता है। जिससे आपके चेहरे पर भी निखार आता है। इसका रोजाना अभ्यास करने से आप खुद को पहले से ज्यादा युवा और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article