Yash on Toxic Bold Scene: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीजर, गानों और प्रमोशनल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। खासकर फिल्म में महिलाओं को दिखाने के तरीके और कुछ बोल्ड सीन्स को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं। अब इन आलोचनाओं के बीच यश ने अपनी फिल्म का बचाव किया है। तो चलिए जानते हैं यश ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतना चर्चा हो रही है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Yash की Toxic को CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट, बदले जाएंगे कुछ शब्द
यश ने कही ये बात
एक्टर यश एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह यश का अभी हाल ही में फिल्म टॉक्सिक को लेकर दिया गया एक बयान है। हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘टॉक्सिक’ के रिलीज से पहले हुए कार्यक्रम में यश ने कहा, 'मुझे यहां बहुत सारी लड़कियां नजर आ रही हैं।' अपनी हिट फिल्म ‘केजीएफ’ और गीतू मोहनदास के साथ अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए यश ने ‘टॉक्सिक’ को लेकर हो रही आलोचना पर भी । उन्होंने कहा, 'समाज, लोग कह सकते हैं, लोग इसे स्वीकार नहीं भी कर सकते, लेकिन बात ये है कि हर कोई आपको देखेगा।' इसके बाद यश ने कहा, 'मुझे मेरे पैसों की वजह से सम्मान नहीं मिलता, मुझे मेरे काम की वजह से सम्मान मिलता है और मुझे पता है कि डायेरक्टर ये साबित करेंगे कि हर महिला और हर लड़की हर तरह की परिस्थिति का सामना कर सकती है, अपने विचार व्यक्त कर सकती है, अपनी सोच सामने रख सकती है और इस समाज में सफल हो सकती है। इस फिल्म में महिलाओं की अपनी आवाज है, जैसी ट्रेलर में दिखाई दे रही है, उससे अलग। फिल्म देखिए और इसका आनंद लीजिए। आप सभी लड़कियां इसे खूब एंजॉय करेंगी।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:धुरंधर से 100 गुना ज्यादा हिंसक होने वाली हैं Toxic, सामने आया बड़ा अपडेट
इस वजह से हुआ विवाद
‘टॉक्सिक’ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके ‘तबाही’ (Tabaahi) गाने और ‘लेडीज एंड लेडीज’ (Ladies & Ladies) प्रोमो के बाद शुरू हुई। सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि फिल्म में महिलाओं को जरूरत से ज्यादा ग्लैमर के साथ दिखाया गया है और कुछ सीन्स महिलाओं को सिर्फ एक वस्तु की तरह पेश करते हैं।
इवेंट के दौरान हुआ हादसा
ये घटना तब हुई, जब यश ‘टॉक्सिक’ के रिलीज से पहले आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मौजूद होकर भीड़ को संबोधित कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंच के पास मौजूद छात्रों की ओर एक बड़ा साउंड बॉक्स या फ्लडलाइट का ढांचा गिर गया। टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कुछ युवाओं को चोटें आईं। वहीं, बताया गया कि एक छात्रा इस हादसे के बाद बेहोश हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घायल छात्रों को इलाज के लिए एंबुलेंस से तुरंत पास के अस्पताल ले जाते हुए देखा गया।
