हेल्थ

मटके जैसे पेट को कम करने का आसान तरीका, इन हेल्दी ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत

आज बदलती लाइफस्टाइल में बढ़ता हुआ वजन काफी बड़ी समस्या बन गया है। इसमें भी बैली फैट को कम करना काफी मुश्किल साबित होता है। आइए जानते हैं ऐसे हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक्स जो आपके बाहर निकले पेट को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Image

वेट लॉस के लिए हेल्दी ड्रिंक्स

Morning Drinks to Reduce Belly Fat: आज तेज रफ्तार जिंदगी में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुका है। लंबे समय तक बैठे हुए काम करना, अनियमित खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण पेट की चर्बी तेजी से बढ़ने लगती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दिन की शुरुआत सही आदतों के साथ की जाए, तो वजन घटाने की प्रोसेस को प्राकृतिक तरीके से भी तेज किया जा सकता है। आज हम आपको सुबह खाली पेट पीने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स बताएंगे, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी फैट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में..

खाली पेट ड्रिंक्स लेना क्यों है फायदेमंद?

सुबह उठने के बाद शरीर एकदम खाली रहता है, इसलिए इस समय लिया गया हेल्दी ड्रिंक शरीर की मेटाबॉलिक प्रोसेस को प्रभावित करता है। यही कारण है कि मॉर्निंग ड्रिंक न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि डाइजेशन को बेहतर बनाकर कैलोरी बर्निंग प्रोसेस को भी तेज कर सकता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट सुबह हेल्दी ड्रिंक्स लेने की सलाह देते हैं।

गुनगुना नींबू पानी

रोज सुबह गुनगुना नींबू पानी पीना वजन कम करने के लिए सबसे सरल और असरदार मॉर्निंग ड्रिंक है। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। रोजाना इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और पेट की चर्बी तेजी से कम होने लगती है।

जीरा और सौंफ का पानी

जीरा और सौंफ दोनों ही पाचन को बेहतर करने के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए आपको रातभर भिगोए गए जीरा और सौंफ को उबालकर एक ड्रिंक तैयार कर लेनी है। जीरा और सौंफ से तैयार चाय सुबह खाली पेट पीने से ब्लोटिंग कम हो सकती है और फैट बर्निंग प्रोसेस काफी तेज होती है। जीरा पाचन को बेहतर तो सौंफ का पानी शरीर की सूजन और भारीपन को कम करके वेट मैनेजमेंट में मदद करता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका एक असरदार एंटीऑक्सीडेंट है। जो आपके शरीर को डिटॉक्स करके आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करके पीने से आपकी वेट लॉस जर्नी में काफी मदद मिल सकती है। हालांकि इसके सेवन की मात्रा की सलाह एक्सपर्ट से लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article