हेल्थ

सर्दियों में जमकर खाएं ये हरी सब्जी, डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा होगा कोसों दूर

Spinach Benefits for Winters: सर्दियों में हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में खाने को मिलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी हरी सब्जी भी है कि जो आपको डायबिटीज और हार्ट रोगों से बचाकर रख सकती है। आइए जानते हैं कौन सी है वह सब्जी और कैसे करें इस्तेमाल?

Image

winter vegetables

Photo : iStock

सर्दियों में सब्जियों का इस्तेमाल भरपूर मात्रा में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में भरपूर मिलने वाला पालक आपकी सेहत को बेहद फायदेमंद होता है। पालक एक ऐसी सब्जी है जो न केवल खाने में बेहतरीन होती है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह के फायदे लेकर आती है। विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर का बेहतरीन स्रोत पालक एक बेहद फायदेमंद सब्जी है। यह हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप सर्दियों में रोजाना पालक खाते हैं तो आपकी सेहत को कितने फायदे मिल सकते हैं।

पालक खाने के फायदे - Health benefits of Spinach in Winters in Hindi

डायबिटीज होगा कंट्रोल

पालक में अल्फा-लिपोइक एसिड (Alpha Lipoic Acid) पाया जाता है, जो शरीर में इंसुलिन के सिक्रीशन को बढ़ावा देता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को पालक खाने की सलाह दी जाती है। सर्दियों में आप रोजाना सब्जी या सलाद के तौर पर पालक का सेवन कर सकते हैं।

हेल्दी रहेगा हार्ट

पालक हमारी दिल की सेहत के लिए भी रामबाण साबित होता है। आपको बता दे कि पालक पोटेशियम का एक बेहतरीन स्रोत है। जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी तत्व है। यह आपको हार्ट अटैक के खतरे को भी टाल देता है। आप पालक का सेवन जूस के साथ मिक्स करके भी कर सकते हैं।

दिमाग होगा फिट

दिमाग के लिए यदि आप महंगे काजू-बादाम नहीं खा पा रहे हैं, तो सस्ता सा पालक आपकी काफी मदद कर सकता है। जी हां पालक में पाया जाने वाला फोलेट आपके दिमाग को फिट रखने में काफी मदद करता है। यह आपके स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करने में कारगर है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article