हेल्थ

Men’s Health Tips: एनर्जी, हार्ट और हार्मोन्स रहेंगे सही, डाइट की इन गलतियों से बचेंगे तो ही बनेंगे अल्फा मेल

Common Diet Mistakes in Men: पुरुषों की कुछ आदतें उनकी सेहत पर भारी पड़ती हैं। इसमें लेट खाना खाने से लेकर ओवरईटिंग तक- सब शामिल है। इंटरनेशल मेन्स डे पर यहां देखें कि हेल्दी रहने के लिए डाइट में आपको किन गलतियों से बचना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखेंगे तभी एनर्जी, हार्ट और हार्मोन्स रहेंगे सही।

diet, international mens day

डाइट की इन गलतियों से बचेंगे तो ही बनेंगे अल्फा मेल

Common Diet Mistakes in Men: 19 नवबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर पुरुषों की डाइट हैबिट्स पर एक बार चर्चा करना तो बनता है। कई रिसर्च इस बात को साबित कर चुकी हैं कि पुरुषों के खानपान की आदतें उनकी एनर्जी, वजन, हार्ट हेल्थ, हार्मोनल बैलेंस और प्रजनन क्षमता तक को प्रभावित करती हैं। कई पुरुष ऐसी गलतियां करते हैं जो धीरे-धीरे उनके लंबे समय में उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यहां एक्सपर्ट से जानें कि अल्फा मेल बनने के लिए पुरुषों को डाइट में किन गलतियों से बचना चाहिए।

डाइट में पुरुष कौन सी गलतियां करते हैं

1. नाश्ता छोड़ देना

कई पुरुष सुबह की जल्दीबाजी में नाश्ता या शुरुआती भोजन छोड़ देते हैं। इससे दिन में एक तो एनर्जी कम रहती है, साथ ही दिन में ज्यादा खाने की प्रवृत्ति बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म भी खराब होता है। पुरुषों के लिए जरूरी है कि वे प्रोटीन-रिच नाश्ता लें। इसमें अंडे, दही, नट्स, ओट्स, होल ग्रेन आदि शामिल करें।

2. प्रोसेस्ड और फास्ट फूड पर ज्यादा निर्भरता

सीके बिरला हॉस्पिटल के यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. समीर खन्ना का कहना है कि जल्दबाजी और स्वाद के चक्कर में पुरुष अक्सर प्रोसेस्ड फूड पर निर्भर होते हैं।

इन चीजों में नमक, रिफाइंड कार्ब्स, अनहेल्दी फैट और प्रिजर्वेटिव की मात्रा अधिक होती है। इन्हें नियमित रूप से खाने से मोटापा, हाई बीपी, डायबिटीज और टेस्टोस्टेरॉन कमी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। इससे लिवर, किडनी आदि प्रभावित होते हैं। इसलिए होल फूड्स, दालें, होल ग्रेन्स, फल, सब्जियां और लीन मीट को खाने में प्राथमिकता दें। स्नैकिंग के लिए नट्स, भुना चना या फल बेहतर विकल्प रहेंगे।

3. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन

अक्सर पुरुष मानते हैं कि अधिक प्रोटीन खाने का मतलब है कि ज्यादा मसल्स का बॉडी में बनना। लेकिन रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट ज्यादा खाने से कोलेस्ट्रोल और इनफ्लेमेशन बढ़ता है, जबकि अत्यधिक प्रोटीन किडनी पर भार डालता है। नोएडा के एक अस्पताल से जुड़ीं डायटिशियन रुचिका शर्मा का कहना है कि मेल अपनी डाइट में प्रोटीन सोर्स को बैलेंस करके चलें। प्रोटीन अमाउंट बढ़ाने के लिए फिश, एग्स, पॉल्ट्री, दालें, पनीर और प्लांट प्रोटीन आदि शामिल करें। रेड मीट सीमित मात्रा में ही लें।

4. फल और सब्जियों की अनदेखी

कई पुरुष माइक्रोन्यूट्रिएंट और फाइबर की कमी वाली डाइट लेते हैं। इससे पाचन धीमा होता है, कब्ज होती है और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी होती है। डॉ. समीर के अनुसार, हर बड़े भोजन के साथ सलाद या फ्रूट बाउल जरूर रखें।

5. ज्यादा शुगर और मीठे ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, एनर्जी ड्रिंक्स और मिठाइयां इंसुलिन बढ़ाती हैं, पेट की चर्बी बढ़ाती हैं और मेटाबॉलिक सिंड्रोम का जोखिम बढ़ाती हैं। पुरुषों की डाइट में ये समस्या सबसे ज्यादा रहती है। इसका समाधान ये है कि मीठे पेय की जगह पानी, नारियल पानी, लेमन वॉटर या अनस्वीटेंड ड्रिंक्स लें। मिठाई की जगह फलों को चुनेंगे तो चेहत लंबे समय तक चकाचक रहेगी।

6. पर्याप्त पानी न पीना

पुरुष अक्सर तभी पानी पीते हैं जब प्यास लगती है, जिससे थकान, किडनी स्टोन और धीमा मेटाबॉलिज्म जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉ. समीर का कहना है कि इसका समाधान रोज 2.5–3 लीटर पानी पीने में है। गर्मी या एक्सरसाइज के दौरान पानी पीने की मात्रा और बढ़ा दें।

7. रात में ज्यादा खाना

लेट और हेवी डिनर नींद खराब कर सकता है। इससे एसिडिटी बढ़ती है और वजन में बढ़ोतरी होती है। डायटिशियन रुचिका शर्मा के अनुसार, रात का खाना हल्का रखें, लीन प्रोटीन + सब्जियां ज्यादा लें। इसके अलावा, सोने से कम से कम दो घंटे पहले डिनर पूरा कर लें।

8. माइंडलेस ईटिंग और बड़े पोर्शन

स्क्रीन देखते हुए, काम करते हुए या बातचीत करते हुए खाना पोर्शन कंट्रोल बिगाड़ देता है और ज्यादा खाने की आदत बनती है। इसके लिए माइंडफुल ईटिंग की आदत डालें। छोटी प्लेटें लेकर उसमें खाना डालें। धीरे-धीरे चबाकर खाएं और 80% पेट भरने पर खाना रोक दें।

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर, अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना ही खुद और अपने परिवार के लिए सबसे बड़ा उपहार है। सही डाइट आदतें अपनाकर पुरुष न सिर्फ एनर्जी और फिटनेस बेहतर कर सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक हार्ट, हार्मोन और संपूर्ण स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

मेधा चावला
मेधा चावला Author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article