हेल्थ

वजन घटाने के लक्ष्य में बार-बार हो रहे हैं फेल? काम आ सकते हैं फिटनेस कोच राज गणपत के ये अहम टिप्स

अगर आप वाकई खुद को फिट रखना चाहते हैं और वजन घटाने के सफर को आसान बनाना चाहते हैं, तो कोच राज गणपत के बताए गए इन 5 जरूरी नियमों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें।

Image

वजन घटाने के सफर में बार-बार हो रहे हैं फेल? काम आ सकते हैं फिटनेस कोच राज गणपत के ये अहम टिप्स (Photo: istock)

वजन कम करने के सफर में कई बार कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास के बाद भी मनमुताबिक नतीजा नहीं मिलता। इंसान पर निराशा हावी होने लगती है। चेन्नई के जाने-माने फिटनेस कोच राज गणपत के अनुसार, सार्थक बदलाव के लिए निरंतरता और धैर्य की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर आप वाकई खुद को फिट रखना चाहते हैं और वजन घटाने के सफर को आसान बनाना चाहते हैं, तो कोच राज गणपत के बताए गए इन 5 जरूरी नियमों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें:

हफ्ते में 4 से 6 दिन एक्सरसाइज करें

फिट रहने के लिए नियमित रूप से शारीरिक श्रम या कसरत करना अनिवार्य है। व्यस्त जीवनशैली के बावजूद आपको हफ्ते में कम से कम 4 से 6 दिन वर्कआउट के लिए निकालने चाहिए। यह जरूरी नहीं है कि वर्कआउट हमेशा बहुत भारी या कठिन ही हो; महत्वपूर्ण यह है कि आप रोजाना मैदान में उतरें और मेहनत करें। यह आदत जीवनभर आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: लंबा जीने के लिए फॉलो करें डॉ. नेने की ये 5 सलाह

खानपान में निरंतर अनुशासन रखें

फिटनेस जर्नी में न्यूट्रीशन का बहुत बड़ा योगदान होता है। सिर्फ कभी-कभार हेल्दी खाना या कभी-कभार जंक फूड से तौबा कर लेना पर्याप्त नहीं है। भोजन की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। सही और पौष्टिक आहार चुनने के साथ-साथ पोर्शन साइज पर भी नियंत्रण रखना पड़ता है।

नींद को प्राथमिकता दें

कई बार लोग फिटनेस के चक्कर में नींद से समझौता कर लेते हैं, जो कि गलत है। अपर्याप्त नींद आपके मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा के स्तर और शारीरिक कार्यों को प्रभावित करती है। इसलिए हर दिन कम से कम छह से सात घंटे की अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है।

खुद के प्रति जवाबदेह बनें

अपनी फिटनेस की प्रगति को लेकर खुद के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहें। केवल यह कह देना काफी नहीं है कि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फिर भी परिणाम नहीं मिल रहे हैं। अपनी दिनचर्या की कमियों को पहचानें और उन्हें सुधारें। यदि आप अकेले ऐसा करने में असमर्थ हैं, तो किसी पेशेवर ट्रेनर या मार्गदर्शक की मदद लें जो आपको ट्रैक पर रख सके।

धैर्य रखें

क्रैश डाइट या शॉर्टकट के जरिए रातों-रात बदलाव संभव नहीं है। सभी नियमों का सही से पालन करने के बावजूद शरीर को परिणाम दिखाने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए धैर्य बनाए रखें, निरंतर मेहनत करते रहें और सकारात्मक नतीजों की गारंटी के साथ आगे बढ़ें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article