Can we eat potatoin March: मौसम में बदलाव के साथ ही हमारे शरीर पर भी इसका असर दिखने लगता है। कभी सर्दी-खांसी, तो कभी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे समय में खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में से एक आलू भी अक्सर चर्चा में रहती है कि क्या मौसम बदलते समय इसे खाना कम कर देना चाहिए। क्या मार्च में आलू नहीं खाने चाहिए।
मौसम बदलने पर आलू खाने का क्या असर पड़ता है
आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ा सकता है। मौसम बदलने के समय कई लोगों को गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें होने लगती हैं, और आलू इन समस्याओं को कुछ मामलों में बढ़ा सकता है। इसके अलावा तला हुआ आलू या ज्यादा मसालेदार आलू खाने से पाचन पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, खासकर तब जब मौसम बदल रहा हो और शरीर पहले से ही नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल रहा हो।
क्या मार्च में आलू खाना छोड़ देना चाहिए
मौसम बदलने के दौरान खान-पान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आलू को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं होती, लेकिन इसकी मात्रा सीमित रखना जरूरी है। तला हुआ या ज्यादा मसालेदार आलू खाने से पाचन पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इसलिए इस समय उबला या हल्का पका हुआ आलू खाना बेहतर माना जाता है। अगर किसी को पहले से डायबिटीज या पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो उन्हें आलू सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद स्टार्च ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है। अधिक मात्रा में आलू खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना सही साबित हो सकता है।
मार्च में किन सब्जियों से दूरी बनानी चाहिए
मौसम में बदलाव के दौरान कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिनका अधिक सेवन पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना ही सेहत के लिए बेहतर होता है।
- बैंगन – कुछ लोगों में एलर्जी और गैस की समस्या बढ़ा सकता है।
- फूलगोभी – इसमें गैस बनाने वाले तत्व अधिक होते हैं, जिससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
- पत्ता गोभी – मौसम बदलते समय अधिक मात्रा में खाने से पाचन धीमा हो सकता है।
- अरबी – यह भी कई लोगों में गैस और अपच की वजह बन सकती है।
मार्च के मौसम में खानपान का ध्यान कैसे रखें
मौसम बदलने के दौरान तले हुए आलू या ज्यादा ऑयली स्नैक्स से बचना चाहिए। इसकी जगह उबला हुआ या हल्का पका हुआ आलू खाना बेहतर माना जाता है। साथ ही संतुलित डाइट के लिए भोजन में सब्जियां, फल और प्रोटीन को शामिल करना जरूरी है। अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्या होती है,तो ऐसे में आलू का सेवन कम मात्रा में करना ही सेहत के लिए सही रहता है।
यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।
