हेल्थ

पेट की खराब हालत बन रही है बाल झड़ने की वजह, नए शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Hair Loss And Digestion Connection: पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या केवल आनुवंशिकता या हार्मोनल बदलाव से ही नहीं जुड़ी है, बल्कि हमारी गट हेल्थ भी इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। हाल ही में एक शोध पाया गया कि खराब डाइजेशन और कब्ज की समस्या बालों के झड़ने से संबंधित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

गट हेल्थ और बालों की समस्या

Hair Loss And Digestion Connection: आमतौर पर जब बालों के झड़ने की बात होती है, तो लोग इसका कारण आनुवंशिकता, हार्मोनल बदलाव या बढ़ती उम्र को मान लेते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए एक अध्ययन ने हमारी इस धारणा को थोड़ा बदल दिया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पुरुषों में बालों के झड़ने की समस्या केवल इन कारणों से ही नहीं जुड़ी होती हैं, बल्कि गट हेल्थ भी इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। जी इस शोध में सामने आए आंकडे साबित करते हैं कि खराब डाइजेशन के कारण लोगों को बाल झड़ने की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है।

इस अध्ययन में भारत के 1.6 लाख से अधिक पुरुषों के स्वास्थ्य आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। यह शोध साल 2024 से 2025 के बीच किया गया, जिसमें देश के दस प्रमुख राज्यों जैसे- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली NCR, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और तमिलनाडु के पुरुषों शामिल थे। इसमें उनके पाचन स्वास्थ्य से जुड़े संकेतकों की जांच की गई। खासतौर पर कब्ज की आवृत्ति और पाचन तंत्र की कार्यक्षमता को समझने की कोशिश की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या आंतरिक स्वास्थ्य असंतुलन का संबंध बालों के झड़ने से हो सकता है।

पाचन स्वास्थ्य में आई गिरावट

इस अध्ययन में कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिसके मुताबिक एक साल के भीतर प्रतिभागियों के पाचन स्वास्थ्य में काफी गिरावट देखी गई। 2025 में बहुत कम पुरुषों ने अपने पाचन कार्य में सुधार की रिपोर्ट दी। इसका मतलब है कि देश में अधिकांश लोगों में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार गट हेल्थ की यह गिरावट खासतौर पर शहरी और आर्थिक रूप से सक्रिय क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिली है। तेलंगाना में पाचन स्वास्थ्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जबकि राजस्थान और दिल्ली NCR भी इस सूची में ऊपर हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में भी पाचन स्वास्थ्य कमजोर होने के संकेत मिले। विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति आधुनिक जीवनशैली में आए बदलावों को दर्शाती है।

गट हेल्थ और बालों का संबंध

लोग बालों के झड़ने को केवल स्कैल्प या बाहरी देखभाल से जोड़कर देखते हैं, लेकिन शरीर के आंतरिक तंत्र भी बालों की सेहत को प्रभावित करते हैं। यदि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम न करे तो भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते हैं। जब पाचन तंत्र खराब होता है तो शरीर को आयरन, जिंक, बायोटिन, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाए रखते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article