हेल्थ

रोज खाते हैं Mayonnaise, जान लें दिल पर क्या पड़ता है इसका असर

Heart Health: अगर आप स्वाद के लिए रोजाना मेयोनेज (Mayonnaise) का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं कि दिल पर इसका क्या असर पड़ता है।

Image

मेयोनेज और हार्ट हेल्थ (फोटो: AI)

Heart Health: आजकल बर्गर, सैंडविच, फ्रेंच फ्राइज और रैप जैसी चीजों के साथ मेयोनेज (Mayonnaise) खाना लोग खूब पसंद करते हैं। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या ज्यादा मेयोनेज खाना दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है? क्या इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं। मेयोनेज खाने से हार्ट अटैक नहीं आता। लेकिन अगर आप रोज और ज्यादा मात्रा में इसे खाते हैं, तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

मेयोनेज में काफी मात्रा में कैलोरी और फैट होता है। अगर इसे लगातार ज्यादा खाया जाए, तो वजन बढ़ सकता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर आप रोज मेयोनेज का सेवन कर रहे हैं खाते हैं तो इससे तमाम परेशानियां हो सकती हैं जैसे-

  • शरीर में खराब (LDL) कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
  • वजन तेजी से बढ़ सकता है।
  • डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
  • दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

कोलेस्ट्रॉल पर पड़ता है असर

मेयोनेज में फैट मौजूद होता है। अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए, तो शरीर में LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। यही कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे धमनियों में जमा होने लगता है, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और लंबे समय में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

मेयोनेज की जगह क्या खा सकते हैं?

अगर आप मेयोनेज की जगह हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो- एवोकाडो स्प्रेड, ग्रीक योगर्ट, हुमस और पेस्टो को ट्राई कर सकते हैं। ये जानना बेहद जरूरी है कि मेयोनेज कोई जहर नहीं है। लेकिन, अगर आप बहुत ज्यादा या रोज ही इसे खाते हैं, तो इससे हेल्थ से जुड़ी तमाम समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

इसलिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि संयम के साथ इसका सेवन करें। हो सके तो आप घर में बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन, कोशिश करें कि बेहद कम या हफ्ते में एक दो बार ही इसका प्रयोग किया जाए। कोई भी चीज अगर आप जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो इसका नुकसान होना लगभग तय है। स्वस्थ जीवनशैली के साथ खान-पाने में भी बदलाव करके आप खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article